HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Assembly elections: 2022 ने 2024 के नतीजों को तय कर दिया है, चार राज्यों में जीत के बाद बोले पीएम मोदी

Assembly elections: 2022 ने 2024 के नतीजों को तय कर दिया है, चार राज्यों में जीत के बाद बोले पीएम मोदी

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं, जहां वो अपना संबोधन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि, आज उत्साह का दिन है, उत्सव का दिन है। ये उत्सव भारत के लोकतंत्र के लिए है। मैं इन चुनावों में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उनके निर्णय के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं, जहां वो अपना संबोधन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि, आज उत्साह का दिन है, उत्सव का दिन है। ये उत्सव भारत के लोकतंत्र के लिए है। मैं इन चुनावों में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उनके निर्णय के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं।

पढ़ें :- Gold-Silver Price : दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपये गिरा, चांदी 300 रुपये टूटी

पीएम ने कहा कि, यूपी ने देश को अनेक प्रधानमंत्री दिए हैं, लेकिन 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री के दोबारा चुने जाने का ये पहला उदाहरण है। यूपी में 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार आई है। उन्होंने कहा कि गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए मेहनत की।

तीन राज्य यूपी, गोवा और मणिपुर में सरकार में होने के बावजूद भाजपा के वोट शेयर में वृद्धि हुई है। गोवा में सारे एग्जिट पोल गलत निकल गए और वहां की जनता ने तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया है। साथ ही कहा कि युवाओं ने जिस तरह से भाजपा को समर्थन दिया है वो बड़ा संदेश दिया है।

चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था कि इस बार होली 10 मार्च से ही शुरू हो जाएगी। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने ये विजयी पताका लहराई है। मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करता हूं।

जनता-जनार्दन का दिल जीतने में, विश्वास जीतने में हम सफल रहे और पूरे पार्टी का नेतृत्व
जिन्होंने किया। जिन्होंने लगातार मार्गदर्शन किया, ऐसे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मैं अभिनंदन करता हूं, बधाई देता हूं।

पढ़ें :- Kerala News : केरल में हाथी के हमले में एक टीवी जर्नलिस्ट की मौत , बना रहे थे वीडियो

2022 ने 2024 के नतीजे तय कर दिए
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 2022 ने 2024 के नतीजों को स्पष्ट कर दिया है। दरअसल, कहा जाता था कि जो 2022 में यूपी चुनाव जीतेगा वो 2024 में लोकसभा का चुनाव जीतेगा। वहीं, अब भाजपा ने यहां पर फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बना ली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...