1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Assembly Elections GOA 2022: एक चरण में संपन्न होगा गोवा विधानसभा का चुनाव,14 फरवरी को पड़ेंगे वोट

Assembly Elections GOA 2022: एक चरण में संपन्न होगा गोवा विधानसभा का चुनाव,14 फरवरी को पड़ेंगे वोट

भारत के चुनाव आयोग ने आज गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा कर दी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Assembly Elections 2022: भारत के चुनाव आयोग ने आज गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा कर दी है। 14 फरवरी को गोवा में मतदान होगा । पांच राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए  मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 7, मणिपुर में 2, पंजाब-उत्तराखंड और गोवा में 1-1 चरण में मतदान होगा। 10 मार्च को नतीजे आएंगे । मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोविड नियमों के साथ चुनाव को हम पूरा कराएंगे।  उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हर बूथ पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। चुनावी खर्च सीमा बढ़ाकर 40 लाख की गई है। 900 ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंग।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

राज्य में चुनाव एक ही चरण में सख्त COVID-19 दिशानिर्देशों के साथ संपन्न होंगे। राज्य में चुनाव लड़ने के लिए भाजपा सत्ताधारी पार्टी है, विपक्ष में गोवा फॉरवर्ड पार्टी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, कांग्रेस और नवोदित आम आदमी पार्टी के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस तैयार हैं।

40 सीटों वाले गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च को समाप्त हो रहा है।  गोवा में विधानसभा चुनाव 2017 के लिए मतदान 4 फरवरी को हुआ था। परिणाम 11 मार्च को घोषित किए गए थे। चुनाव में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं जबकि भाजपा को 13 सीटें मिली थीं। हालांकि, भाजपा क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करके सरकार बनाने में सफल रही थी। मनोहर पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन 17 मार्च 2019 को के मनोहर पर्रिकर के निधन  बाद डॉ. प्रमोद सावंत राज्य का मुख्यमंत्री बने।इसके बाद में 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

गोवा के चुनावी रण में इस बार कांग्रेस और बीजेपी ही नहीं बल्कि ममता बनर्जी की टीएमसी और आम आदमी पार्टी भी अपनी किस्मत आजमाने उतरी। गोवा में बीजेपी  पिछले 10 सालों से सत्ता में है, जिसके चलते उसे सत्ता विरोधी लहर का भी सामना करना पड़ रहा है।गोवा को 30 मई 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। वर्तमान में यहां 7वीं विधानसभा अस्तित्व में है।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...