HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astrology : हथेली के ये 3 निशान लड़कियों को बनाते है भाग्यशाली, जानिए हस्तरेखा की कुछ और बातें

Astrology : हथेली के ये 3 निशान लड़कियों को बनाते है भाग्यशाली, जानिए हस्तरेखा की कुछ और बातें

शरीर के कुछ निशान व्यक्ति के जीवन को महान बनाते है। शरीरों के निशान व्यक्ति के जीवन में चमत्कार बन जाते है। ज्योतिष शास्त्र की शाखा हस्तरेखा में हथेली की आड़ी-तिरछी रेखाओं के बारे में बहुत कुछ बताती हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astrology : शरीर के कुछ निशान व्यक्ति के जीवन को महान बनाते है। शरीरों के निशान व्यक्ति के जीवन में चमत्कार बन जाते है। ज्योतिष शास्त्र की शाखा हस्तरेखा में हथेली की आड़ी-तिरछी रेखाओं के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, लड़कियों की हथेली के कुछ खास चिन्ह शुभ होते हैं। जिससे जीवन में तरक्की के संकेत मिलते हैं।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

चक्र के निशान
लड़कियों की हथेली में चक्र का निशान शुभ होता हैं। जिन लड़कियों के हाथ में यह निशान होता है वे जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सकती हैं।

मछली का चिन्ह
लड़कियों की हथेली में मछली का चिन्ह शुभ माना जाता है। जिन लड़कियों की हथेली में यह निशान होता है, उन्हें बेहद भाग्यशाली माना जाता है। मछली को भगवान विष्णु का चिह्न माना जाता है। ऐसे में अगर जीवन रेखा पर मछली का निशान बनता है तो दिन-रात भाग्य में वृद्धि होती है।

कमल का निशान
जिन लड़कियों की हथेली में कमल का निशान बनता है, उन्हें आर्थिक संकटों का सामना नहीं करना पड़ता है। हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। मां लक्ष्मी की कृपा इन पर सदैव बरसती रहती है।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...