1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. AUS vs BAN : ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का दूसरे टेस्ट में जबरदस्त पलटवार, बांग्लादेशी टीम को 64 रनों पर किया ढेर

AUS vs BAN : ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का दूसरे टेस्ट में जबरदस्त पलटवार, बांग्लादेशी टीम को 64 रनों पर किया ढेर

AUS vs BAN 2nd Test : मैके के ग्रेट बैरियर रीफ़ एरीना में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश टेस्ट मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसके लिए कंगारू टीम हमेशा से जानी जाती है। मेजबान ने इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के बुलाया और सिर्फ 64 रनों पर उन्हें समेत दिया। यह पिछले मैच में मिली शर्मनाक हार का बदला सीधे तौर पर बदला था। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- वित्तीय संकट के चलते नही होगा बांग्लादेश ​प्रीमियर लीग, बोर्ड ने कहा पिछले दो सीसन में 40 करोड़ का नुकसान

मिचेल स्टार्क ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर तबाही की शुरुआत की और खेल के शुरुआती 45 मिनटों में ही पांच विकेट चटका दिए। मेहमान टीम ने आसानी से घुटने टेक दिए और टॉप-ऑर्डर के किसी भी बल्लेबाज़ ने कोई संघर्ष नहीं किया। यहां तक कि टॉप-4 बल्लेबाजों में से तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने थोड़ी देर टिककर स्कोर को 50 के पार पहुँचाया, जिससे वे अपने अब तक के सबसे कम टेस्ट स्कोर पर सिमटने से बच गए। शोरिफुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने 12 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए, जबकि कप्तान पैट कमिंस को 3 और जोश हेजलवुड को एक विकेट मिला। हालाँकि, पहले सेशन की शुरुआत में पिच से गेंदबाजों को मदद मिल रही थी, लेकिन अब यह आसान हो गई है और बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी लग रही है। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश होगी कि वे बड़ा स्कोर बनाएं और मैच पर अपनी पकड़ मज़बूत करें। फिलहाल, मेजबान टीम ने 16वें ओवर तक 3 विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं और 17 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...