1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. AUS vs PAK 3rd Test Highlights: पाकिस्तान का टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता तीसरा मैच

AUS vs PAK 3rd Test Highlights: पाकिस्तान का टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता तीसरा मैच

AUS vs PAK 3rd Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान ने अपने खराब प्रदर्शन को जारी रखा है और टीम को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से करारी हार झेलनी पड़ी है। सीरीज के शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद सिडनी में खेले गए तीसरे मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

AUS vs PAK 3rd Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में पाकिस्तान (Pakistan) ने अपने खराब प्रदर्शन को जारी रखा है और टीम को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से करारी हार झेलनी पड़ी है। सीरीज के शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद सिडनी में खेले गए तीसरे मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत ने पार किया 100 मेडल का आंकड़ा, संदीप और हनेय ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

सिडनी टेस्ट के चौथे दिन पाकिस्तान ने 68/7  स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम दूसरी पारी में 115 रन पर ढेर हो गई। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 130 रन के लक्ष्य मिला। जिसे मेजबान टीम ने 2 विकेट नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वॉर्नर (David Warner)  ने 57 और मार्नस लैबुशेन (Marnus Labuschagne) के नाबाद  62 रन बनाए। जबकि स्टीव स्मिथ 4 रन बनाकर नाबाद लौटे। उस्मान ख्वाजा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। यह मैच वॉर्नर और ख्वाजा का आखिरी टेस्ट मैच था, दोनों ने पहले ही टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

इससे पहले पर्थ में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 360 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 79 रन से मात दी थी। बता दें कि पाकिस्तान ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में 1995 में टेस्ट मैच जीता था। वहीं, इस दौरे पर पाकिस्तान के फैंस को नए नवेले कप्तान शान मसूद की कप्तानी वाली टीम से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने भी निराश किया।

तीसरे मैच का स्कोर कार्ड

पाकिस्तान की पहली पारी 313-10 (77.1 ओवर)

पढ़ें :- ईशान किशन दूसरे टी20 से हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

सर्वाधिक रन: मोहम्मद रिज़वान 88 रन, आमेर जमाल 82 रन

सर्वाधिक विकेट: पैट कमिन्स 5 विकेट, मिचेल स्टार्क 2 विकेट

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 299-10 (109.4 ओवर)

सर्वाधिक रन: मार्नस लैबुशेन 60 रन, मिशेल मार्श 54 रन

सर्वाधिक विकेट: आमेर जमाल 6 विकेट, आगा सलमान 2 विकेट

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके

पाकिस्तान की दूसरी पारी 115-10 (43.1 ओवर)

सर्वाधिक रन: सईम अयूब 33 रन, मोहम्मद रिज़वान 28 रन

सर्वाधिक विकेट: जोश हेज़लवुड 4 विकेट, नाथन लियोन 3 विकेट

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 130-2 (25.5 ओवर)

सर्वाधिक रन: मार्नस लैबुशेन 62 रन नाबाद, डेविड वॉर्नर 57 रन

सर्वाधिक विकेट: साजिद खान 2 विकेट

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप! शॉट पुट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पर कब्जा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...