1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Azamgarh Rampur By Election Result Live: आजमगढ़ में दौड़ी साइकिल, ‘निरहुआ’ पिछड़े, रामपुर में सपा 10 हजार वोटों से आगे

Azamgarh Rampur By Election Result Live: आजमगढ़ में दौड़ी साइकिल, ‘निरहुआ’ पिछड़े, रामपुर में सपा 10 हजार वोटों से आगे

Azamgarh Rampur By Poll Result 2022 Live : रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट (Azamgarh Lok Sabha seat) के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। आजमगढ़ में बड़ा उलटफेर हुआ है। फिर से सपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Azamgarh Rampur By Poll Result 2022 Live : रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट (Azamgarh Lok Sabha seat) के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। आजमगढ़ में बड़ा उलटफेर हुआ है। फिर से सपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। अब भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ (BJP candidate Dinesh Lal Nirhua) दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रामपुर में सपा के आसिम रजा लगातार आगे चल रहे हैं।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

धर्मेंद्र आगे, ‘निरहुआ’ दूसरे स्थान पर खिसके

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 4227 वोट से आगे चल रहे हैं। धर्मेंद्र यादव को 57037 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के निरहुआ को 52810 मत प्राप्त हुए हैं। गुड्डू जमाली को 46897 वोट मिले हैं।

 

रामपुर प्रशासन की ओर से जारी लोकसभा उप चुनाव मतगणना परिणाम

राउंड 10
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 95582 वोट।
सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 107740 वोट।
संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 1119 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 358 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 593 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी  शिव प्रसाद को 505 वोट।
नोटा को 1245 वोट।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...