HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बी प्राक के बेटे का हुआ निधन, पत्नी संग पहुंचे स्वामी प्रेमानंद की शरण

बी प्राक के बेटे का हुआ निधन, पत्नी संग पहुंचे स्वामी प्रेमानंद की शरण

जाने माने मशहूर गायक बी प्राक यानी प्रतीक बचन के दूसरे बेटे की मौत जन्म के एक महीने बाद ही हो गई थी। हालांकि ये दुर्घटना एक वर्ष पहले हुई थी, किन्तु बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा को आज भी इस दर्द का एहसास है। यही कारण है कि वो महाराज प्रेमानंद की शरण में जा पहुंचे तथा उनसे इस बारे में बात की। उनसे अपना दुख बांटा।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

B Praak’s Son Passed Away:  जाने माने मशहूर गायक बी प्राक यानी प्रतीक बचन के दूसरे बेटे की मौत जन्म के एक महीने बाद ही हो गई थी। हालांकि ये दुर्घटना एक वर्ष पहले हुई थी, किन्तु बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा को आज भी इस दर्द का एहसास है। यही कारण है कि वो महाराज प्रेमानंद की शरण में जा पहुंचे तथा उनसे इस बारे में बात की। उनसे अपना दुख बांटा।

पढ़ें :- Anupam Kher ने 69 साल की उम्र में शेयर किया हार्ड वर्कआउट वीडियो

बी प्राक और उनकी पत्नी ने महाराज से पूछा- एक मां 9 महीने बच्चे को अपनी कोख में रखती है तथा पैदा करती है। वो बच्चा दुनिया में आकर सांस ना ले, क्या वो इस दुनिया के लिए नहीं था? महाराज जी आप इस बात पर प्रकाश डालें। महाराज ने कहा- जो विधान है, उसे आप नहीं बदल सकते। कोई पैदा होते मर जाता है, कोई 100 साल जीता है।

मगर जब तक हैं तब राम हरि उच्चारण कर लें। ‘आपको लगता है उस बालक ने क्या पाप किया है। वो बालक नहीं है, उसे नया कपड़ा मिला है। वो अनेक कर्मों को करते हुए अपनी शुभ और अशुभ की पोटली लिए घूम रहा है।’

‘उसे हर बार एक नया मौका प्राप्त होता है। उसका संयोग बना था, मगर हमारे कर्म इतने नीच थे कि मां के गर्भ से बाहर ही नहीं निकल पाए। तो चलो अब दूसरी मां को स्वीकार करो।’


बी प्राक महाराज के उपदेशों से इतने खुश हुए कि उन्होंने कहा- जिसे भगवान ही मिल गए, वो क्या इच्छा करेगा। फिर उन्होंने महाराज के चरणों में झुककर आशीर्वाद लिया। साथ ही पत्नी भी नमन करती नजर आई। इसी वर्ष जनवरी में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी अपनी बेटी वामिका के साथ महाराज प्रेमानंद के दर्शन के लिए पहुंचे थे। बी प्राक और पत्नी मीरा का एक बेटा है- अदाब बचन। छोटे बेटे फजा का पैदा होने के एक महीने बाद ही निधन हो गया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...