1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bahraich Encounter : कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, बोले- यूपी में एनकाउंटर बन गया है मजाक, अपराध कम नहीं हुआ बल्कि बढ़ गया

Bahraich Encounter : कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, बोले- यूपी में एनकाउंटर बन गया है मजाक, अपराध कम नहीं हुआ बल्कि बढ़ गया

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी (Congress leader Pramod Tiwari) ने बहराइच में हुए एनकाउंटर (Bahraich Encounter) पर कहा कि प्रदेश में एनकाउंटर का मजाक बनाकर रख दिया गया है। हर बार गोली आरोपियों के पैर में लगती है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध कम होना चाहिए जबकि यूपी (UP) में अपराध बढ़ रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी (Congress leader Pramod Tiwari) ने बहराइच में हुए एनकाउंटर (Bahraich Encounter) पर कहा कि प्रदेश में एनकाउंटर का मजाक बनाकर रख दिया गया है। हर बार गोली आरोपियों के पैर में लगती है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध कम होना चाहिए जबकि यूपी (UP) में अपराध बढ़ रहे हैं। जहां भी भाजपा की सरकार है वहां पर अपराध बढ़ रहे हैं चाहे यूपी (UP) हो या फिर महाराष्ट्र। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है।

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड: फरार श्रद्धा दुबे समेत अन्य आरोपियों के ख़िलाफ़ NBW जारी, नेपाल भागने की आशंका

बता दें कि गुरुवार को बहराइच में हिंसा (Bahraich Violence) के दो आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। हिंसा के पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल, बोले- तिरंगा अपने देश में नहीं फहराएंगे तो क्या पाकिस्तान में फहराएंगे?

दिल्ली में बिगड़ते वायु गुणवत्ता सूचकांक पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी (Congress MP Pramod Tiwari) ने कहा कि यह राज्य और केंद्र सरकार की विफलता है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, यह हर साल की बात है। यहां तक ​​कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने भी इसमें हस्तक्षेप किया है, लेकिन लोगों के स्वास्थ्य से समझौता किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...