HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BBC Office Raid: बीबीसी का प्रोपोगैंडा और कांग्रेस का एजेंडा एक साथ मेल खाता है, BJP ने साधा निशाना

BBC Office Raid: बीबीसी का प्रोपोगैंडा और कांग्रेस का एजेंडा एक साथ मेल खाता है, BJP ने साधा निशाना

उन्होंने कहा कि, पहले कांग्रेस को यह समझना होगा कि भारत कानून और संविधान से चलता है और यह पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में कोई भी जांच एजेंसी पिंजरे का तोता नहीं रही, जिसे कांग्रेस फटकार लगाएगी। एजेंसी अपना काम कर रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

BBC Office Raid: बीबीसी के कार्यालय में हुई आयकर विभाग की छापेमारी के बाद सियासत भी शुरू हो गयी है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने इस छापेमारी का विरोध किया है। इसको लेकर भाजपा की तरफ से पलटवार किया गया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी दलों के साथ बीबीसी पर भी निशाना साधा।

पढ़ें :- Raebareli News : स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र उत्कृष्ट ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रियंका गांधी ने किया स्वागत

उन्होंने कहा कि, पहले कांग्रेस को यह समझना होगा कि भारत कानून और संविधान से चलता है और यह पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में कोई भी जांच एजेंसी पिंजरे का तोता नहीं रही, जिसे कांग्रेस फटकार लगाएगी। एजेंसी अपना काम कर रही है।

साथ ही भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि, कोई भी एजेंसी हो, मीडिया से जुड़ी हो, कंपनी हो, अगर वह भारत में काम कर रही है तो उसे भारत के कानून का पालन करना होगा। अगर कुछ गलत नहीं किया, कानून का पालन किया तो डर कैसा, चिंता कैसी। आयकर विभाग को अपना काम करने देना चाहिए। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

इस दौरान भाजपा की तरफ से कांग्रेस पर निशाना साधा गया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि, यह कहना गलत नहीं होगा कि बीबीसी का प्रोपोगैंडा और कांग्रेस का एजेंडा एक साथ मेल खाता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है, जी20 का नेतृत्व कर रहा है।

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...