HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजस्थान में चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत का बड़ा एलान, कहा-प्रदेश में बनाए जाएंगे तीन और नए जिले

राजस्थान में चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत का बड़ा एलान, कहा-प्रदेश में बनाए जाएंगे तीन और नए जिले

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव को लेकर अपनी ताकत झोंक दी है। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने राजस्थान में तीन नए जिले बनाने की घोषणा की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव को लेकर अपनी ताकत झोंक दी है। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने राजस्थान में तीन नए जिले बनाने की घोषणा की है।

पढ़ें :- Rajasthan Election Result : कांग्रेस ने हार स्वीकार की, अशोक गहलोत शाम 5.30 बजे राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स (ट्वीट) कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, जनता की मांग एवं उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में तीन नए जिले और बनाए जाएंगे। इनमें मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी शामिल होगा। सीएम गहलोत ने कहा कि, अब 53 जिलों का होगा राजस्थान। आगे भी उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के मुताबिक सीमांकन आदि परेशानियों को दूर किया जाता रहेगा।

पढ़ें :- सचिन पायलट का पलटवार, बोले- BJP के पास नहीं है कोई रोडमैप, इसलिए PM मोदी दे रहे हैं तथ्यहीन बयान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...