1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of papaya leaves: प्लेटलेट्स बढ़ाने के अलावा शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है यह पत्ता

Benefits of papaya leaves: प्लेटलेट्स बढ़ाने के अलावा शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है यह पत्ता

पपीता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन न सिर्फ सेहत बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाये जाते हैं। पर क्या आप जानते है इसके पत्ते भी मिनरल्स से भरपूर होते हैं। पपीते के पत्ते में कई जरुरी पोषक तत्व पाये जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं और कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of papaya leaves: पपीता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन न सिर्फ सेहत बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाये जाते हैं। पर क्या आप जानते है इसके पत्ते भी मिनरल्स से भरपूर होते हैं। पपीते के पत्ते (papaya leaves) में कई जरुरी पोषक तत्व पाये जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं और कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं

डायबिटीज के मरीजों के लिए पपीता के पत्ते फायदेमंद होते है। पपीते के पत्तों (papaya leaves) में ब्लड शुगर लेवल कम करने में हेल्प कर सकता है। पपीते के पत्ते पैनक्रियाज में इंसुलिन बनाने वाले सेल्स की रक्षा करते है। जिसे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में हेल्प करता है। इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

पपीते के पत्तों (papaya leaves) में पैपीन और फाइबर पाया जाता है। यह पाचन को बेहतर करता है। इसका सेवन करने से कब्ज, ब्लोटिंग, और अपच जैसी दिक्कतों से छुटकारा मिलता है। फाइबर आंतो के लिए फायदेमंद होता है और पैपीन प्रोटीन के ब्रेकडाउन में हेल्प करता है।

पपीते के पत्तों (papaya leaves) में विटामिन ए,सी, और ई मौजूद होता है। इम्युनिटी बढ़ाने में हेल्प करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। जिससे सेल डैमेज कम होता है। डेंगू होने पर व्यक्ति के प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं।

कुछ मामलों में प्लेटलेट्स की मात्रा काफी गिर जाती है, जिसकी वजह से व्यक्ति की जान भी जा सकती है। ऐसे में पपीते के पत्ते (papaya leaves) प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए इनसे डेंगू से लड़ने में मदद मिलती है और रिकवरी भी जल्दी होती है।

पढ़ें :- Women Reservation Bill : पीएम मोदी, बोले- जो विरोध करेंगे उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी,आप महिलाओं की समझदारी पर करो भरोसा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...