HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of Timur seeds: नीम की तरह ही औषधियों गुणों से भरपूर होता है तिमूर के बीज, इस्तेमाल से होते हैं ये चौंकाने वाले फायदे

Benefits of Timur seeds: नीम की तरह ही औषधियों गुणों से भरपूर होता है तिमूर के बीज, इस्तेमाल से होते हैं ये चौंकाने वाले फायदे

तिमूर औषधीय गुणों से भरपूर है। यह नीम की तरह ही गुणकारी होता है। इसका इस्तेमाल करने से हाई ब्लड प्रेशर से लेकर मुंह से आने वाली बद्बू को कम करने में हेल्प कर सकता है। तिमूर के बीजों के अलावा इसकी लकड़ियां का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of Timur seeds: तिमूर औषधीय गुणों से भरपूर है। यह नीम की तरह ही गुणकारी होता है। इसका इस्तेमाल करने से हाई ब्लड प्रेशर से लेकर मुंह से आने वाली बद्बू को कम करने में हेल्प कर सकता है। तिमूर के बीजों (Timur seeds) के अलावा इसकी लकड़ियां का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है। तिमूर उत्तराखंड के पहाड़ों में पाया जाता है। तिमूर के बीज का इस्तेमाल करने से कब्ज की दिक्कत में राहत मिलती है।

पढ़ें :- Best foods to improve digestion: कब्ज या पाचन की समस्या से रहते हैं परेशान, तो इन चीजों को डाइट में करें शामिल

तिमूर के बीजों (Timur seeds) का इस्तेमाल करने से कब्ज, अपच और ब्लड प्रेशर की दिक्कत में आराम मिल सकता है। तिमूर के बीजों का इस्तेमाल करने से पायरिया रोग से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं इसके बीचों से आप मंजन तैयार कर सकते है, जिसे दांतों पर रगड़ने से दांतों से खून आने वाली दिक्कत में आराम मिल सकता है। तिमूर की शाखाओं का दातुन भी किया जा सकता है।

तिमूर के बीजों (Timur seeds) का इस्तेमाल करने से अपच, एसिडिटी और खट्टी डकार समेत पाचन से संबंधित परेशानियों में आराम मिल सकता है। इसके अलावा तिमूर के बीजों को चबाकर खाने से मुंह से आने वाली बद्बू कम होती है।

तिमूर के बीजों (Timur seeds) का इस्तेमाल चोट के निशानों को कम करने के लिए भी किया जा सकता है। इसमें एंटी सेप्टिक गुण पाये जाते है जो घाव को बढ़ने से रोकता है और इसके बीजों को पीसकर लगाने से निशान कम होते है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल (blood pressure control) करने के लिए भी तिमूर के बीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। तिमूर के बीज में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो बीपी को कंट्रोल करने में हेल्प कर सकता है।

पढ़ें :- Home Remedy: अगर अक्सर पेट में दर्द, ब्लोटिंग, कब्ज आदि की दिक्कतों से परेशान रहते हैं तो इस घरेलू उपचार से मिलेगा तुरंत आराम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...