1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पूरे बजट में बंगाल को पूरी तरह किया गया नजरअंदाज, वित्त मंत्री अमीरों की हैं रॉबिनहुड : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी

पूरे बजट में बंगाल को पूरी तरह किया गया नजरअंदाज, वित्त मंत्री अमीरों की हैं रॉबिनहुड : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी ने बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि ये बजट किसी को फायदा नहीं पहुंचा रहा। ये केवल उनके लिए जो किसी तरह टैक्स से बच सकते हैं। वित्त मंत्री रिवर्स रॉबिनहुड है, ये अमीरों को फायदा पहुंचा रही हैं। अभिषेक ने कहा कि पूरे बजट में बंगाल की कोई बात नहीं हुई। उसे पूरी तरह नजरअंदाज किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी ने बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि ये बजट किसी को फायदा नहीं पहुंचा रहा। ये केवल उनके लिए जो किसी तरह टैक्स से बच सकते हैं। वित्त मंत्री रिवर्स रॉबिनहुड है, ये अमीरों को फायदा पहुंचा रही हैं। अभिषेक ने कहा कि पूरे बजट में बंगाल की कोई बात नहीं हुई। उसे पूरी तरह नजरअंदाज किया। स्टैडअप कॉमेडियन और एक्टर वीरदास के शो के बारें में बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि हम भी दो तरह के भारत में रहते हैं। उन्होंने कहा कि बंगालियों को घुसपैठिया कहा जा रहा है। ये इस सरकार की साजिश है।

पढ़ें :- पीएम मोदी की डिग्री मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने डीयू को दी बड़ी राहत, विश्वविद्यालय को तीन सप्ताह का दिया अतिरिक्त समय

एक इनकम टैक्स, दूसरा जीएसटी और तीसरा है महंगाई

सांसद अभिषेक बनर्जी बोले- आम आदमी को तीन टैक्स देने पड़ रहे हैं। एक इनकम टैक्स, दूसरा जीएसटी और तीसरा है महंगाई। जहां योजनाएं नहीं पहुंच पा रहीं वहां जीएसटी पहुंच जाती है। इसमें महंगाई सबसे गुपचुप तरीके से बढ़ रहा है लेकिन सरकार इसपर कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल के पासे गिरते हैं लेकिन आम आदमी को फायदा नहीं पहुंच रहा। सरकार केवल जनता को धोखा दे रही है। आम आदमी को गाड़ी चलाने के लिए तीन पर टैक्स देना पड़ता है।

US डील अमेरिका के किसानों को पहुंचाएगी फायदा

अभिषेक बनर्जी ने संसद में कहा कि ये सरकार बजट लाई केवल अमीरों के लिए। कॉर्पोरेट को रेड कार्पेट दे रहे हैं और गरीबों के लिए कोई योजनाएं नहीं हैं। उन्होंने कहा कि US से डील अमेरिका के किसानों को फायदा पहुंचाएगी। सरकार ने भारत के किसानों को अकेला छोड़ दिया। अमेरिका के एग्री सचिव ने कहा कि अमेरिका के किसानों को बहुत फायदा होगा। इसपर सरकार ने कुछ नहीं कहा।

पढ़ें :- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पटना कोर्ट से एक केस में मिली जमानत, फिर भी बेऊर जेल से नहीं आएंगे बाहर

पीएम मोदी कहते हैं कि ना खाउंगा ना खाने दूंगा और वही पार्टी खुद वॉशिंग मशीन बन गई है

सांसद अभिषेक बनर्जी ने संसद में बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि युवाओं और महिलाओं को लेकर सरकार की नियत में ही खोट है। ये सरकार लोगों के बीच हेट बढ़ा रही है। ये अपने भाषण में लोगों को भड़काते हैं। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सरकारी कंपनियों को ये सरकार बेच रही है। पीएम कहते हैं कि ना खाउंगा ना खाने दूंगा और वही पार्टी खुद वॉशिंग मशीन बन गई है। ये केवल अपने दोस्तों को फायद पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसी क्षेत्र में काम नहीं कर पा रही है। ये खर्च ही नहीं कर रहे हैं। सरकार की कोई ऑथेंटिसिटी ही नहीं रह गई है।

देश की जनता को हर चीज में टैक्स देना पड़ा रहा है, जन्म, पढ़ाई, लिखाई, खाने पीने, मरने तक पर टैक्स देना पड़ रहा है

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि देश की जनता को हर चीज में टैक्स देना पड़ा रहा है, जन्म, पढ़ाई, लिखाई, खाने पीने, मरने तक पर टैक्स देना पड़ रहा है। मरने के बाद अगरबत्ती पर भी टैक्स देना पड़ रहा है। यही पूरे बजट का सार है।

बीजेपी चौथी बार भी बंगाल में हारेगी

पढ़ें :- No Confidence Motion : राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव नोटिस पर क्यूं नहीं किए हस्ताक्षर, कांग्रेस ने बताई ये वजह

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने संसद में कहा कि बीजेपी को तीन बार बंगाल में हार देखनी पड़ी है। चौथी बार भी देखेंगे। सरकार ने बंगाल को बेहद कम फंड दिया। हम आपके सामने नहीं झुकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार एजेंसी से हमे परेशान कर रही है लेकिन हम इसका भी जवाब देंगे, आप फाइल सीज रहे हैं, बजट रोक रहे हैं लेकिन बंगाल आगे बढ़ेगा। बंगाल के लेबर को लेबर नहीं सस्पेक्ट की तरह देखा जा रहा है।बनर्जी ने कहा कि इन्हें मणिपुर पहुंचने में 2 साल लग गए। ये हर जगह गए लेकिन मणिपुर नहीं। कुछ चीजें बजट से ऊपर होती हैं पर आप ये नहीं समझेंगे। ये भूल गए हैं कि संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है। उन्होंने कहा कि आप किसी के साथ गलत नहीं कर सकते। संविधान आपको रोकेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...