1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. बेसन की मदद से पाएं बेदाग स्किन, जल्द मिलेंगे बेहतरीन रिजल्ट्स

बेसन की मदद से पाएं बेदाग स्किन, जल्द मिलेंगे बेहतरीन रिजल्ट्स

By Manali Rastogi 
Updated Date

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में अपनी स्किन का खास ख्याल रख पाना बेहद मुश्किल हो गया है। ऐसे में हमारी स्किन काफी खराब हो जाती है। जब स्किन खराब होने लगती है तब हमें इस बात का एहसास होता है कि हमें इसका अच्छे से ध्यान रखना है और चेहरे का निखार वापस लाना है। अगर आप भी यही सोचती हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए भी है।

पढ़ें :- Tips to heal cracked heels: फटी एड़ियों कर रही है परेशान, अपनाएं ये बेहतरीन उपाय कुछ ही दिन में दिखेगा असर

दरअसल, इसके जरिए हम आपको बताएंगे बेसन और उसके बेहतरीन उपयोग के बारे में। बेसन घर के किचन में इस्तेमाल होने वाली एक आम सामग्री है, जोकि बड़ी आसानी से मिल जाती है। खास बात तो ये है कि होममेड चीजों के साइड-इफ़ेक्ट बेहद कम होते हैं। ऐसे में आप इसे बेफिक्र होकर अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

अगर आपको कुछ ही समय में बेदाग और खूबसूरत स्किन चाहिए तो आप बेसन के फेस पैक्स का इस्तेमाल जरूर करें। इससे महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर खर्च होने वाले पैसे भी बचेंगे और आपकी स्किन भी ग्लोइंग हो जाएगी। बेसन के फेस पैक्स की खासियत ये है कि हर प्रकार की त्वचा के लिए फायदमेंद साबित होंगे।

पढ़ें :- Mango Stuffed Malai Kulfi Recipe: चिलचिलाती गर्मी में बच्चे ही नहीं बल्कि बड़ों की भी फेवरेट है मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी

ड्राई स्किन के लिए

ड्राई स्किन से आप परेशान हैं तो बेसन में मलाई, दूध या शहद मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इस फेसपैक को आपको अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए छोड़ना होगा। इसके बाद अपना चेहरा धो लीजिये। आपकी स्किन इस फेस पैक की मदद से न सिर्फ साफ़ हो जाएगी बल्कि त्वचा में नमी का स्तर भी बना रहेगा।

ऑयली स्किन के लिए

काफी लोग अपनी ऑयली स्किन से काफी परेशान होते हैं। ये दिक्कत गर्मियों में खासकर होती है। अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो आप भी बेसन के साथ गुलाब जल मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। फिर इसे धो लें। वैसे आप चाहें तो इस पेस्ट में दही या फिर दूध का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। बेसन ऑयली स्किन के लिए काफी अच्छा होता है क्योंकि ये तेल को सोकने का काम करता है।

बढ़ाएं स्किन का ग्लो

पढ़ें :- Aam Panna Recipe: गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए बस एक ड्रिंक है काफी, आसान तरीके से घर में बनाये आम पन्ना

स्किन पर ग्लो नहीं आ रहा है तो परेशान बिल्कुल मत हों। बस अपने चेहरे पर बेसन और खीरे के रस को लगाएं। इसे बनाना बेहद आसान हैं। आपको बेसन में खीरे के रस को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर तकरीबन 15 मिनट तक लगाए रखना है। इसके बाद आप इसे छुड़ा दें। इससे आपकी स्किन का ग्लो बढ़ जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...