HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bhajan Lal Sharma: भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा बनेंगे डिप्टी सीएम

Bhajan Lal Sharma: भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा बनेंगे डिप्टी सीएम

राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया है। भजन लाल शर्मा के नाम पर विधायक दल की बैठक में मुहर लगी। चुनावी नतीजों के नौ दिन बाद मुख्यमंत्री के नाम का एलान किया गया है। हालांकि, इनके नाम की भी चर्चा बीते दिनों से चल रही थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bhajan Lal Sharma: राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया है। भजन लाल शर्मा के नाम पर विधायक दल की बैठक में मुहर लगी। चुनावी नतीजों के नौ दिन बाद मुख्यमंत्री के नाम का एलान किया गया है। हालांकि, इनके नाम की भी चर्चा बीते दिनों से चल रही थी। भजन लाल शर्मा पहली बार सांगानेर से विधायक बने हैं और ब्राह्मण समुदाय से आते हैं।  भजन लाल शर्मा पहली बार सांगानेर से विधायक बने हैं और ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। इसके साथ ही लंबे समय से वो संगठन के लिए काम कर रहे थे।

पढ़ें :- भाजपा का दूसरों पर दोषारोपण कर अपने गुनाहों पर परदा डालने का खेल बहुत पुराना...अखिलेश यादव ने साधा निशाना

इसके साथ ही राजस्थान में दो डिप्टी सीएम होंगे। राजनाथ सिंह ने राजस्थान के दोनों डिप्टी सीएम के नामों का एलान किया है। उन्होंने कहा, दिया सिंह और प्रेमचंद बैरवा को प्रदेश का डिप्टी सीएम बनाया गया है। इसके साथ ही वासुदेव देवनानी स्पीकर होंगे।

अमित शाह के करीबियों में होती है गिनती
बताया जा रहा है कि, संगठन से जुड़े भजन लाल शर्मा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेहद करीबी बताए जाते हैं। इसके साथ वो लंबे समय से संगठन के लिए भी काम कर रहे थे। ऐसे में अब उनके नाम का एलान कर सभी को चौंका दिया गया है।

 

पढ़ें :- लोकतंत्र को कलंकित करने का पाप कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने किया...विपक्ष पर शिवराज सिंह चौहान का निशाना
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...