1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bharat Jodo Nyay Yatra : जयराम रमेश, बोले- पिछले 10 साल के अन्याय काल के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना इस यात्रा का है उद्देश्य

Bharat Jodo Nyay Yatra : जयराम रमेश, बोले- पिछले 10 साल के अन्याय काल के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना इस यात्रा का है उद्देश्य

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव (संचार) व संसद सदस्य जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने रविवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि मणिपुर (Manipur)  के खोंगजोम से महाराष्ट्र के मुंबई तक 6700 किलोमीटर से अधिक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) आज से शुरू हो रही है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव (संचार) व संसद सदस्य जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने रविवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि मणिपुर (Manipur)  के खोंगजोम से महाराष्ट्र के मुंबई तक 6700 किलोमीटर से अधिक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) आज से शुरू हो रही है। इस यात्रा का उद्देश्य आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय के लिए आवाज़ उठाना और पिछले 10 साल के अन्याय काल (ANYAY KAAL) के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना है।

पढ़ें :- बिजली कटौती को लेकर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: कई अधिकारी हुए सस्पेंड, लापरवाह अफसरों पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार

मणिपुर (Manipur)  में हिंसा भड़कने के 8 महीने के बाद भी प्रधानमंत्री ने न तो एक शब्द बोला है और न ही उन्होंने मणिपुर (Manipur) का दौरा किया है। क्या प्रधानमंत्री मणिपुर को भारत का हिस्सा नहीं मानते? क्या प्रधानमंत्री भारत में मणिपुर के लोगों के योगदान का सम्मान नहीं करते? उन्होंने कहा कि यात्रा मणिपुर के लिए न्याय का मुद्दा उठाएगी। ऐसे में यह उचित है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 1891 के एंग्लो-मणिपुरी युद्ध (1891 Anglo-Manipuri War) में मणिपुरियों के बलिदान के प्रतीक खोंगजोम युद्ध स्मारक (Khongjom War Memorial) पर पुष्पांजलि अर्पित करके भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra)  की शुरुआत करेंगे।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि देश में अब लोकतंत्र कम और ‘एक तंत्र’ ज़्यादा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश को अमृतकाल के सुनहरे सपने दिखा रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि पिछले 10 साल अन्यायकाल निकले। उन्होंने आगे कहा कि अन्यायकाल की कोई बात नहीं होती सिर्फ अमृतकाल की बड़ी-बड़ी बातें होती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...