1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Bhumi Pednekar बॉयफ्रेंड संग डिनर डेट पर हुई स्पॉट, वायरल हुआ वीडियो

Bhumi Pednekar बॉयफ्रेंड संग डिनर डेट पर हुई स्पॉट, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar ) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीती रात एक्ट्रेस का उनके बॉयफ्रेंड यश कटारिया के साथ वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दोनों को एकसाथ डिनर डेट एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bhumi Pednekar spotted on dinner date: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar ) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीती रात एक्ट्रेस का उनके बॉयफ्रेंड यश कटारिया के साथ वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दोनों को एकसाथ डिनर डेट एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है।

पढ़ें :- Anand Pandit Daughter Reception: प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी ऐश का वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों ने लगाए चार चांद

लगभग चार महीने पहले भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar)  का अपने बॉयफ्रेंड संग एक लिप-लॉक का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद से एक्ट्रेस लगातार अपने नए रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में हैं। इसके बाद दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया था। इस दौरान कपल कैमरे से बचते हुए नजर आए थे।


अब एक बार फिर दोनों को एकसाथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया जिसके बाद एक बार फिर रिलेशनशिप की अफवाहें उड़नी शुरू हो गई।विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर भूमि पेडनेकर का उनके बॉयफ्रेंड संग नया वीडियो शेयर किया है।

जिसमें कपल मुंबई की सड़कों में नजर आ रहा है। इस दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों ने एकसाथ पैपराजी को पोज नहीं दिया और एक बार फिर कैमरा से बचते हुए नजर आए।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...