1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Big Accident : अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे हादसे में कार सवार 10 लोगों ने गंवाई जान

Big Accident : अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे हादसे में कार सवार 10 लोगों ने गंवाई जान

गुजरात (Gujarat) में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे (Ahmedabad-Vadodara Expressway) पर बुधवार को नडियाद के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। गुजरात (Gujarat) में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे (Ahmedabad-Vadodara Expressway) पर बुधवार को नडियाद के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

हादसा उस वक्त हुआ जब ऑयल टैंकर (Oil Tanker) के पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उसमें जा घुसी। कार वडोदरा से अहमदाबाद जा रही थी। पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। इसमें से 8 लोगों की हादसे के बाद मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। राहगीरों ने 108 नंबर पर हादसे की सूचना दी। खबर मिलते ही एंबुलेंस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं।

इसके साथ ही एक्सप्रेस हाईवे गश्ती दल भी राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गया था। पुलिस ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि कार में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए उसकी चादर काटनी पड़ी। हादसे के चलते एक्सप्रेसवे पर काफी जाम लग गया था। पुलिस ने किसी तरह से कार को साइड में लगवाकर जाम खुलवाया।

बताया जा रहा है कि मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों का पंचनामा करने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इसके साथ ही कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। आगे चल रहे टैंकर के पीछे कार कैसे घुसी, इसके बारे में जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि रामनवमी होने की वजह से एक्सप्रेसवे पर ज्यादा वाहनों की भीड़ भी नहीं थी। ऐसे में इस बारे में जांच की जाएगी कि क्या कार के ब्रेक फेल हो गए थे या आगे चल रहे टैंकर ने अचानक ब्रेक मार दिया था, जिसकी वजह से रफ्तार में चल रही कार उसमें पीछे से जा घुसी थी। बताते चलें कि एक्सप्रेसवे पर औसतन 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलते हैं।

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...