1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Big Accident in Kullu : चोईनाला में कार दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर मौत, स्थानीय विधायक ने जताया शोक

Big Accident in Kullu : चोईनाला में कार दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर मौत, स्थानीय विधायक ने जताया शोक

कुल्लू (Kullu) के पुलिस थाना आनी (Police Station Aani) के अंतर्गत राणाबाग-करशाला मार्ग (Ranabagh-Karshala Road) पर चोईनाला (Choinala) में एक मारुति आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

हिमाचल। कुल्लू (Kullu) के पुलिस थाना आनी (Police Station Aani) के अंतर्गत राणाबाग-करशाला मार्ग (Ranabagh-Karshala Road) पर चोईनाला (Choinala) में एक मारुति आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनी से पुलिस की टीम मौके की ओर रवाना हो गयी है।

पढ़ें :- बस्ती में जल जीवन मिशन की टंकी ही हो गई गायब! घरों में लगी टोटियों से नहीं सिर्फ सरकार की फाइलों में बह रहा है पानी

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार चालक (40) पुत्र धर्मचन्द और सुशील कुमार (36) पुत्र मनसा राम निवासी बिशल डाकघर डिगेढ, बीर सिंह (43) पुत्र मोती राम और संजीव कुमार (34) पुत्र रोशन लाल, निवासी खनेरी डाकघर डिगेढ के रूप में हुई है। वहीं सूचना मिलते ही आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार (Aani MLA Lokendra Kumar) ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है और मौके की ओर रवाना हो गए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...