1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ईशान किशन दूसरे टी20 से हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

ईशान किशन दूसरे टी20 से हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

Ishan Kishan Injured : न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। इस मैच से स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बाहर हो गए है। ईशान चोटिल बताए जा रहे हैं और वह मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। फिलहाल, किसी तरह के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

बीसीसीआई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है- “न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे T20I मैच से ईशान किशन बाहर हो गए हैं। उन्हें सीरीज के पहले T20I मैच के दौरान दाहिने पैर के एडक्टर में हल्की चोट (लो ग्रेड स्ट्रेन) लग गई थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।” ‘राइट एडक्टर’ जांघ के भीतरी हिस्से में मौजूद मांसपेशियों का एक समूह है।

BCCI ने यह नहीं बताया कि किशन को ठीक होने में कितना समय लगेगा। माना जा रहा है कि ईशान के बाहर होने के बाद पिछले छह मैचों से बेंच पर बैठे वैभव सूर्यवंशी को टीम मौका मिल सकता है। रेवस्पोर्ट्ज़ पर भारतीय बैटिंग कोच ने कहा, “ईशान किशन को ग्रोइन (जांघ के ऊपरी हिस्से) में थोड़ी तकलीफ है, इसलिए तिलक वर्मा को ऊपर भेजा गया। ईशान के दूसरे T20I में भी खेलने की संभावना कम है। अगर ईशान नहीं खेलते हैं, तो वैभव सूर्यवंशी के खेलने के अच्छे चांस हैं।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...