1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गुजरात में BJP को बड़ा झटका, प्रदीप सिंह वाघेला ने महासचिव पद से दिया इस्तीफा

गुजरात में BJP को बड़ा झटका, प्रदीप सिंह वाघेला ने महासचिव पद से दिया इस्तीफा

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदीप सिंह वाघेला ने गुजरात भाजपा के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदीप सिंह वाघेला का इस्तीफा भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अहमदाबाद। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को बड़ा झटका लगा है। प्रदीप सिंह वाघेला ने गुजरात भाजपा (Gujarat BJP) के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदीप सिंह वाघेला (Pradeep Singh Vaghela) का इस्तीफा भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में सब ठीक हो जएगा। गुजरात भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के बाद दूसरे ताकतवर नेता के रूप में प्रदीप सिंह वाघेला (Pradeep Singh Vaghela)  की गिनती होती है।

पढ़ें :- Telangana Assembly Elections 2023 : BJP ने जारी की तीसरी लिस्ट, अब तक 88 नाम घोषित

ऐसे में उनका अचानक महासचिव पद से इस्तीफा देना भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बीते दिनों राज्य में प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की अटकलें लग रहीं थी। जिनमें नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में प्रदीप सिंह वाघेला (Pradeep Singh Vaghela)  प्रमुख उम्मीदवार बनकर उभरे थे।

हालांकि अब उनकी विदाई से कई सवाल खड़े हो गए हैं। इस्तीफे पर प्रदीप सिंह वाघेला (Pradeep Singh Vaghela)  ने कहा है कि कुछ ही दिनों में सबकुछ ठीक हो जाएगा। वाघेला (Pradeep Singh Vaghela)  को गुजरात भाजपा के महासचिव पद पर 10 अगस्त 2016 को नियुक्ति हुई थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...