1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Big breaking: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बड़ा झटका, लोकसभा की सदस्यता हुई खत्म

Big breaking: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बड़ा झटका, लोकसभा की सदस्यता हुई खत्म

कांग्रेस सासंद राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। उनकी लोकसभा की सदस्यता को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Big Breaking:  कांग्रेस सासंद राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। उनकी लोकसभा की सदस्यता को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता उस समय रद्द की गई है जब कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई है। हालांकि, इस मामले में उन्हें जमानत मिल गयी है।

पढ़ें :- AAP अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं, कांग्रेस की भूमिका पर उठाए सवाल : संजय सिंह

बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी पर सूरत कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, इस मामले में उन्हें जमानत मिल गयी है। वहीं, इस मामले को लेकर अब राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। दो साल की सजा होने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता को खत्म कर दिया गया है।

विपक्षी पार्टियां बोल रहीं हैं भाजपा पर हमला
बता दें कि, राहुल गांधी को दो साल की सजा के बाद से विपक्षी दलों की तरफ से लगातार भाजपा पर हमले बोले जा रहे हैं। विपक्षी दलों के नेताओं में अखिलेश यादव, सीएम अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि विपक्षी नेताओं को मुकदमों में फंसाकर अपना राजनीतिक भविष्य साधनेवाली भाजपा विपक्ष की ताक़त से डर गयी है।

पढ़ें :- इस्लाम और कुरान पर बात आती है तो धर्मनिरपेक्ष नेता साध लेते हैं ‘चुप्पी’...केशव मौर्य का विपक्षी दल के नेताओं पर निशाना
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...