1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Cyrus Mistry passes away: टाटा संस के थे पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का निधन, सड़क हादसे में गई जान

Cyrus Mistry passes away: टाटा संस के थे पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का निधन, सड़क हादसे में गई जान

देश के जाने माने सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की सड़क हादसे में जान चली गयी है। बताया जा रहा है कि मुंबई आते समय सड़क हादसा हुआ है, जिसमें उनकी जान चली गयी। सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry ) टाटा संस के पूर्व चेयरमैन भी रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Cyrus Mistry passes away:  देश के जाने माने सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की सड़क हादसे में जान चली गयी है। बताया जा रहा है कि मुंबई आते समय सड़क हादसा हुआ है, जिसमें उनकी जान चली गयी। सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry ) टाटा संस के पूर्व चेयरमैन भी रहे हैं। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से मुंबई आते समय पालघर के पास गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया है। मिस्त्री चार साल तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

पालघर के पास हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि, सायरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे। पालघर के पास एक ब्रिज पर उनकी मर्सिडीज कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है ये हादसा दोपहर तीन बजे हुआ। इस हादसे में सायरस मिस्त्री के साथ उनके ड्राइवर की भी मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। इसी साल 28 जून को उनके पिता और बड़े उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया था। सायरस टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे। कुछ विवादों के चलते चार साल के अंदर ही उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया था।
आ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...