1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम बंगाल की ममता सरकार का बड़ा निर्णय, ‘खेला होबे दिवस’ मनाने का किया ऐलान

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार का बड़ा निर्णय, ‘खेला होबे दिवस’ मनाने का किया ऐलान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पूर्ण बहुत से सत्ता में वापिस हुई। वहीं, भाजपा की सीटों में बढ़ोत्तरी हुई लेकिन सरकार बनाने का उनका दावा पूरा नहीं हुआ। इस चुनाव में ममता बनर्जी और भाजपा के बीच कुछ ज्यादा ही मनमुटाव बढ़ गया, जो कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पूर्ण बहुत से सत्ता में वापिस हुई। वहीं, भाजपा की सीटों में बढ़ोत्तरी हुई लेकिन सरकार बनाने का उनका दावा पूरा नहीं हुआ। इस चुनाव में ममता बनर्जी और भाजपा के बीच कुछ ज्यादा ही मनमुटाव बढ़ गया, जो कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

पढ़ें :- West Bengal : बीरभूम से भाजपा उम्मीदवार देबाशीष धर का नामांकन रद्द, टीएमसी की शताब्दी रॉय से था मुकाबला

ममता बनर्जी ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर चुनाव आयोग ने भाजपा की मदद नहीं की होती तो वह 30 सीट भी नहीं जीत पाती। साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने नारा ‘खेलो होबे’ को खूब सराहा। इसलिए अब राज्य में खेला दिवस मनाया जाएगा।

बता दें कि, पूरे चुनाव में ममता बनर्जी के ‘खेला होबे’ का नारा खूब चला। हर जगह इसी नारे के जरिए वह भाजपा पर हमला करती थी। इसके साथ ही तृणमूल के कार्यकर्ता भी इसी नारे के सहारे ​भाजपा नेताओं पर निशाना साधते थे।

 

पढ़ें :- Ulgulan Nyaay Maharally : 'हम शक्ति प्रदर्शन के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए जुटे हैं'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...