HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Big News: नीतीश कुमार के कार्यक्रम में हुआ धमाका, सीएम के करीब हुई घटना से मचा हड़कंप

Big News: नीतीश कुमार के कार्यक्रम में हुआ धमाका, सीएम के करीब हुई घटना से मचा हड़कंप

बिहार में नालांद जिले से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। उनके कार्यक्रम स्थल में पटाखा बम फूटने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ये धमाका उस दौरान हुआ जब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) लोगों से मिल रहे थे, तभी वहां पर धमाका हो गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Big News: बिहार में नालांद जिले से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। उनके कार्यक्रम स्थल में पटाखा बम फूटने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ये धमाका उस दौरान हुआ जब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) लोगों से मिल रहे थे, तभी वहां पर धमाका हो गया।

पढ़ें :- बिहार में हमारी सरकार बनते ही जातिगत जनगणना कराई जाएगी, हम इसके लिए हैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध : जिगनेश मेवानी

ये धमाका नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से करीब पांच से छह फीट दूर हुआ है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। आनन—फानन में सुरक्षाकर्मियों ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि, मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Cm Nitish Kumar)पावापुरी गए हुए थे।

वहां से सिलाव होते हुए उन्हें राजगीर जाना है। इसी क्रम में सिलाव गानधी हाईस्कूल में यह घटना हुई। वे पंडाल में बैठे करीब ढाई सौ लोगों से मिलकर उनके आवेदन ले रहे थे। इसी दौरान पंडाल के पीछे तेज धमाका हुआ। इस धमाके के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। अभी तक जो जानकार मिली है उसके अनुसार पटाखे का धमाका था। जान-माल की क्षति नहीं हुई है।

 

पढ़ें :- Video : ट्रेन के सामने महिला ने लगाई छलांग, लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए लगाया इमरजेंसी ब्रेक, उसके बाद जो हुआ वह देख सब हैरान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...