1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहारः कांग्रेस नेता का बड़ा दावा, NDA में शामिल होंगे कांग्रेस के 11 विधायक

बिहारः कांग्रेस नेता का बड़ा दावा, NDA में शामिल होंगे कांग्रेस के 11 विधायक

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में हर दिन नए सियासी समीकरण देखने को मिल रहे हैं। अब कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक भरत सिंह ने बड़ा दावा किया है, जिसके कारण पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। कांग्रेस नेता का दावा है कि पार्टी के 11 विधायक टूटकर एनडीए में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में जल्द ही यह सब सामने आ जाएगा। हालांकि, कांग्रेस हाईकमान ने उनके बयान से असहमति जताते हुए उसे खारिज कर दिया है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

बता दें कि, हाल में ही बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 19 विधायक जीते हैं। भरत सिंह ने दावा किया कि इनमें से 11 विधायक ऐसे हैं जो बाहर से आए और चुनाव जीत गए। ये पार्टी का कैडर नहीं हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया चुनाव में कई लोगों ने पैसा देकर टिकट हासिल किए। भरत सिंह ने कहा कि एनडीए अपना संख्‍या बल बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

ऐसे में कांग्रेस के विधायकों पर उसकी नजर है। भरत सिंह ने कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा पर भी पार्टी तोड़ने की इच्‍छा रखने वालों में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि जो 11 कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ना चाहते हैं उन सब के मार्गदर्शक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सदानंद सिंह हैं। सदानंद सिंह और मदन मोहन झा एमएलसी बनाना चाहते हैं। राज्यपाल कोटे से अभी एमएलसी का नॉमिनेशन होना है।

 

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...