HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार: चिराग पासवान का दावा-जेडीयू में होगी बड़ी टूट, प्रदेश में मध्यावधि चुनाव निश्चित है

बिहार: चिराग पासवान का दावा-जेडीयू में होगी बड़ी टूट, प्रदेश में मध्यावधि चुनाव निश्चित है

बिहार की राजनीति का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। दिवंगत रामविलास पासवान की जयंती पर 5 जुलाई को हाजीपुर से शुरू हुई चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा समस्तीपुर से आगे बढ़ते हुए बेगूसराय पहुंची। यहां LJP कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान चिराग पासवान ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने बिहार की नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बेगूसराय। बिहार की राजनीति का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। दिवंगत रामविलास पासवान की जयंती पर 5 जुलाई को हाजीपुर से शुरू हुई चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा समस्तीपुर से आगे बढ़ते हुए बेगूसराय पहुंची। यहां LJP कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान चिराग पासवान ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने बिहार की नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

पढ़ें :- Viral video: पटरी से उतर कर अचानक खेत में चलने लगा ट्रेन का इंजन, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान आप

उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है और अफसरशाही पूरी तरह बनी हुई है। यहां तक कि अब सत्ता पक्ष में बैठे लोग भी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। इस दौरान चिराग ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आगामी कुछ महीनों के भीतर ही जेडीयू में बड़ी टूट होगी और प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होंगे। चिराग पासवान ने दावा किया है कि अब बिहार सरकार का गिरना तय है और प्रदेश में मध्यावधि चुनाव निश्चित है।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आगे की रणनीति के संबंध में चिराग पासवान ने सभी संभावनाओं को खुला छोड़ते हुए कहा है कि अभी पार्टी द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन चुनाव नजदीक आने के बाद जो परिस्थितियां बनेंगी उसमें किसी भीर राजनीतिक दल के साथ गठबंधन हो सकता है। सबकुछ तात्कालिक परिस्थियों पर निर्भर करेगा।

 

पढ़ें :- Viral video: आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेटी छात्रा, ट्रेन के इंंतजार में आ गई गहरी नींद, ऐसी बची जान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...