HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar News: लड़कियों के साथ घूमते देख लड़कों को पीटा, फिर करा दिया विवा​ह

Bihar News: लड़कियों के साथ घूमते देख लड़कों को पीटा, फिर करा दिया विवा​ह

बिहार में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। ये घटना मधुबनी जिले की बताई जा रही है। कहा, जा रहा है कि यहां पर कुछ असामाजिक तत्वों ने तीन लड़कों का जबरन विवाह करा दिया। ये घटना एक फरवरी की बताई जा रही है। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि लड़कों की उम्र कम है, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News: बिहार में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। ये घटना मधुबनी जिले की बताई जा रही है। कहा, जा रहा है कि यहां पर कुछ असामाजिक तत्वों ने तीन लड़कों का जबरन विवाह करा दिया। ये घटना एक फरवरी की बताई जा रही है। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि लड़कों की उम्र कम है, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई।

पढ़ें :- Bihar News: नीतीश सरकार के कैबिनेट विस्तार के अगले दिन विभागों का हुआ बंटवारा, जानिए किसको मिला कौन सा विभाग

वहीं, ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के सहयोगी संगठन ग्राम विकास युवा ट्रस्ट ने स्थानीय थाने से संपर्क किया। लेकिन थाने से त्वरित कार्रवाई नहीं होते देख ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय एसडीएम व बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी (सीएमपीओ) को लिखित अर्जी दी। सीएमपीओ ने इसके जवाब में स्थानीय थाना प्रभारी एवं प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को इस बारे में उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बावजूद ग्रामीणों के विरोध की आशंका के कारण पुलिस बोर्ड परीक्षाओं की आड़ लेकर कार्रवाई में आनाकानी करती रही।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अंत में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जिले की चाइल्ड हेल्प लाइन (जिला बाल संरक्षण इकाई) और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डालसा) से संपर्क किया। इन दोनों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस लड़कियों के गांव पहुंची और इस संबंध में मामले दर्ज करने के बाद तीनों लड़कियों एवं लड़कों को बाल संरक्षण इकाई के सुपुर्द कर दिया। चाइल्ड हेल्प लाइन ने काउंसलिंग के बाद शुक्रवार शाम तीनों लड़कियों को अस्थायी बालिका गृह एवं लड़कों को बाल गृह भेज दिया। पुलिस ने विवाह कराने वाले पंडित और मारपीट कर जबरन विवाह कराने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। स्था

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...