1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहार: दो सगे भाइयों की गला रेतकर हत्या, दस दिन पूर्व हुआ था विवाद

बिहार: दो सगे भाइयों की गला रेतकर हत्या, दस दिन पूर्व हुआ था विवाद

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वह ताबड़तोड़ वारदात कर आसानी से फरार हो जा रहे हैं लेकिन पुलिस उनतक नहीं पहुंच पा रही है। वहीं, अब नालंदा जिले में दो सगे भाइयों की हत्या से हड़कंप मच गया है। वारदात के बाद पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

पढ़ें :- India vs South Africa 1st T20: बारिश ने डाला खलल, टॉस में हो रही देरी 

उधर, इस हत्याकांड के पीछे रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों शवा कुशहर गांव के पास रविवार की सुबह बरामद हुआ। मृतक रसलपुर गांव निवासी विरेन्द्र पासवान का बेटा अजय कुमार उर्फ भोला और रंजीत कुमार उर्फ टीटू है। मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों आटो चलाते थे।

10 दिनों पूर्व इनका विवाद हुआ था। मारपीट के बाद पुलिस से शिकायत भी की गयी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह तीन बदमाशों ने आटो रिजर्व कराई थी, जिसके बाद उनका शव गांव के बाहर पड़ा मिला। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

 

पढ़ें :- अरुण साव व विजय शर्मा डिप्टी और रमन सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्पीकर होंगे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...