1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Birthday special: रणवीर से शादी से पहले दीपिका के अफेयर की रह चुकी लंबी लिस्ट

Birthday special: रणवीर से शादी से पहले दीपिका के अफेयर की रह चुकी लंबी लिस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने दमपर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड को एक बाद एक हिट फिल्में भी दी है। 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Birthday special: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने दमपर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड को एक बाद एक हिट फिल्में भी दी है।

पढ़ें :- Paul Auster passed away : लेखक पॉल ऑस्टर का निधन , दुनिया भर में उनकी कहानियों को पसंद किया गया

आपको बात दें, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। आज इस खास रिपोर्ट में हम आपको दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की लव लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं।

दीपिका पादुकोण का रणवीर सिंह से शादी (Deepika Padukone married to Ranveer Singh) करने से पहले कई स्टार्स से नाम जुड़ा था। एक स्टार को तो दीपिका पादुकोण ने सबके सामने किस भी कर दिया था। तो चलिए देखते है।

निहार पांड्या

निहार पांड्या को दीपिका पादुकोण का पहला प्यार बताया जाता हैं। खबरों के मुताबिक दीपिका पादुकोण और निहार पांड्या की मुलाकात साल 2005 में एक्टिंग स्कूल में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट किया था। लेकिन बॉलीवुड में फेमस होने के बाद दीपिका अपने पहले प्यार से दूर हो गई।

युवराज सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और क्रिकेटर युवराज सिंह के अफेयर की खबरें भी सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण को पहली मुलाकात में ही प्यार हो गया था, लेकिन इन दोनों ने कभी इसको लेकर खुलकर बात नहीं की।

पढ़ें :- Tamanna Bhatia Hot pic: तमन्ना भाटिया शानदार स्टाइल स्टेटमेंट के दीवाने हुए फैन्स, ब्लू साड़ी में एक्ट्रेस ने गिराई गाज

मुजामिल इब्राहिम

दीपिका पादुकोण और एक्टर मुजामिल इब्राहिम के अफेयर की खबर ने सबको हिला कर रख दिया था। खबरों के मुताबिक इन दोनों अफेयर ज्यादा दिन तक नहीं चला पाया था। कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद ये दोनों अलग हो गए थे।

सिद्धार्थ माल्या

दीपिका पादुकोण और विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के अफेयर के चर्चे तो हर तरफ थे। दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ माल्या ने एक बार सबके सामने दीपिका पादुकोण को किस कर लिया था। जिसकी तस्वीर खूब वायरल हुई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...