1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP front in-charges : बीजेपी के मोर्चा प्रभारियों का एलान , हरीश द्विवेदी युवा मोर्चा तो डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा का जिम्मा

BJP front in-charges : बीजेपी के मोर्चा प्रभारियों का एलान , हरीश द्विवेदी युवा मोर्चा तो डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा का जिम्मा

  भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को धार देने के लिए नए सात अलग-अलग मोर्चों के प्रभारियों को नियुक्त किया है। इसमें बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा को प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही राजस्थान के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को एसटी मोर्चा को प्रभारी बनाया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

BJP front in-charges :  भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को धार देने के लिए नए सात अलग-अलग मोर्चों के प्रभारियों को नियुक्त किया है। पार्टी ने युवा, महिला, SC, OBC और किसान मोर्चे की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी है। इसमें बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा को प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही राजस्थान के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को एसटी मोर्चा को प्रभारी बनाया गया है। वहीं आंध्र प्रदेश में भाजपा की प्रदेश अध्‍यक्ष रहीं दग्गुबती पुरंदेश्वरी (डी. पुरंदेश्वरी) को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।

पढ़ें :- IND vs PAK : टीम इंडिया ने पाकिस्तान की कर दी बुरी हालत, जूनियर हॉकी एशिया कप में 19-0 से रौंदा

बीजेपी के प्रभारियों का ऐलान
युवा मोर्चा- हरीश दिवेदी
महिला मोर्चा- डी. पुरंदेश्वरी
एससी मोर्चा- संजय भाटिया
ओबीसी मोर्चा – वैजयंत पांडा
किसान मोर्चा – लाल सिंह आर्या
एसटी मोर्चा – सतीश पूनिया
अल्पसंख्यक मोर्चा- गजेंद्र पटेल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...