1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Philippines Coron Ferry Fire : फिलीपींस के कोरोन में फेरी में आग लगी, 5 की मौत, 87 की तलाश जारी

Philippines Coron Ferry Fire : फिलीपींस के कोरोन में फेरी में आग लगी, 5 की मौत, 87 की तलाश जारी

फिलीपींस में पलावन के पास ने बुधवार की रात को एक फेरी में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई और 87 लोग लापता हैं। कोस्ट गार्ड द्वारा जारी फुटेज में MV जून एस्टर के कुछ हिस्सों में आग लगी हुई दिख रही है, जबकि बचाव दल को शवों को निकालते और उन्हें बॉडी में रखते हुए देखा गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Philippines Coron Ferry Fire :  फिलीपींस में पलावन के पास ने बुधवार की रात को एक फेरी में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई और 87 लोग लापता हैं। कोस्ट गार्ड द्वारा जारी फुटेज में MV जून एस्टर के कुछ हिस्सों में आग लगी हुई दिख रही है, जबकि बचाव दल को शवों को निकालते और उन्हें बॉडी में रखते हुए देखा गया।

पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल

मनीला से कोरोन जा रही एम/वी जून एस्टर नाम की फेरी में बुधवार की शाम को अचानक भयानक आग लग गई। फेरी मनीला पोर्ट से निकली थी और पलावन में कोरोन की ओर दक्षिण की ओर जा रही थी, जब बारंगाय मार्सिला से लगभग 1.2 नॉटिकल मील (2.2 km) उत्तर-पूर्व में आग लग गई।

समुद्र के बीच में लपटों में घिरी इस नाव को देखने के बाद फिलीपींस तटरक्षक बल ने मदद की कोशिश की। बुधवार रात 42 लोगों को बचाया गया, जिनमें 38 यात्री और चार क्रू मेंबर शामिल थे। हालांकि इस दुर्घटना में कम से कम 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है, जबकि 87 अन्य लोग अभी भी लापता हैं। कोस्ट गार्ड ने कहा कि फेरी के मैनिफेस्ट में 117 यात्री और 17 क्रू मेंबर लिस्टेड थे।

कोरोन, जो फेरी की डेस्टिनेशन है, एक लोकप्रिय टूरिस्ट एरिया है जो अपने साफ पानी, ऊंची चट्टानों और दूसरे विश्व युद्ध के जहाज़ों के मलबे के लिए जाना जाता है जो स्कूबा डाइवर को आकर्षित करते हैं।

पढ़ें :- भारत ही नहीं ये 6 देश भी 2036 ओलंपिक की मेज़बानी की दौड़ में शामिल, IOC को होस्ट को चुनने लगेंगे ढाई साल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...