1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने रोका तो भड़के अखिलेश यादव, बोले- जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं भाजपा की हताशा बढ़ती जा रही

सपा सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने रोका तो भड़के अखिलेश यादव, बोले- जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं भाजपा की हताशा बढ़ती जा रही

UP Elections 2027 : हापुड़ में जाट और दलित समाज के लोगों के बीच विवाद में मारे गए दलित युवक दीपक की मौत को लेकर सियासत गरमायी हुई है। बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने मोदीनगर रोड पर रोक दिया। जिसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं। भाजपा की हताशा बढ़ रही है, इसलिए पीडीए समाज के लोगों का उत्पीड़न बढ़ रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Video : गोरखपुर में प्रदर्शनकारी छात्रों को गाली देते और धमकाते दिखे दरोगा अविरल मिश्रा, अखिलेश बोले- ये आंदोलनकारी छात्र हैं; कोई अपराधी नहीं

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक्स पर अपनी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस की ओर से रोके जाने का वीडियो शेयर किया। इसके साथ अखिलेश ने लिखा, ‘जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं भाजपा की हताशा बढ़ती जा रही है, इसीलिए पीडीए समाज के लोगों का उत्पीड़न बढ़ रहा है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘जिला हापुड़ के गांव बदनौली में दलित युवक दीपक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक दीपक के परिवार से मिलने और उन्हें सांत्वना देने जा रहे माननीय सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री रामजीलाल सुमन जी को भारी पुलिस बल द्वारा रास्ते में रोके जाने पर विरोध प्रदर्शन किया।’

पढ़ें :- कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज अब फिर सपा का 'जंगलराज' नहीं आने देगा: केशव मौर्य

बता दें कि यूपी चुनाव से पहले दीपक जाटव नाम के युवक की हत्या को लेकर सियासत तेज है। विपक्षी दल के नेता पीड़ित परिवार से मिलने की कोशिश कर रहे हैं। ताकी वो इस मामले से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकें। इसी क्रम में सपा सांसद रामजीलाल सुमन, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस और सांसद के बीच गहमागहमी का माहौल बना गया। इस घटना पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना था कि कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...