1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पंजाब में भाजपा को लगा जोरदार झटका, पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष जाखड़ ने दिया इस्तीफा!

पंजाब में भाजपा को लगा जोरदार झटका, पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष जाखड़ ने दिया इस्तीफा!

Sunil Jakhar Resigned: पंजाब में 13,000 से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव 15 अक्टूबर को होगा। जिससे पहले भाजपा को जोरदार झटका लगा है। खबर है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, जाखड़ के इस्तीफे पर फिलहाल केंद्रीय नेतृत्व को कोई अधिकारिक सूचना नहीं है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Sunil Jakhar Resigned: पंजाब में 13,000 से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव 15 अक्टूबर को होगा। जिससे पहले भाजपा को जोरदार झटका लगा है। खबर है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, जाखड़ के इस्तीफे पर फिलहाल केंद्रीय नेतृत्व को कोई अधिकारिक सूचना नहीं है।

पढ़ें :- आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम रद्द, बीसीसीआई ने इस वजह से उठाया बड़ा कदम

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ हाल के दिनों में प्रदेश कार्यकारिणी की जरूरी बैठकों से दूरी बनाए हुए हैं। सूत्रों की मानें तो सुनील जाखड़ ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, भाजपा सूत्रों कहना है कि जाखड़ के इस्तीफे पर फिलहाल केंद्रीय नेतृत्व को कोई अधिकारिक सूचना नहीं है। वहीं, इस्तीफा देने को लेकर सुनील जाखड़ ने चुप्पी साधी है।

बताया जा रहा है कि सुनील जाखड़, लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद रवनीत सिंह बिट्‌टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने से नाराज चल रहे थे। पार्टी ने बिट्टू को राजस्थान से राज्यसभा भेजा है। बता दें कि कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से रहे सुनील जाखड़ पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद मई 2022 में भाजपा का दामन थाम लिया था। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले पार्टी ने जाखड़ को पंजाब इकाई की कमान सौंपी थी।

 

पढ़ें :- Groundwater Turns Toxic : CSIR-IITR की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, वाराणसी, उन्नाव, अमरोहा समेत पूर्वी यूपी के पानी में मिला यूरेनियम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...