HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सरकार दसवें वर्ष में नहीं, अपनी सत्ता के अंतिम वर्ष में प्रवेश कर गयी है : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार दसवें वर्ष में नहीं, अपनी सत्ता के अंतिम वर्ष में प्रवेश कर गयी है : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि, 'भाजपा सरकार दसवें वर्ष में नहीं, अपनी सत्ता के अंतिम वर्ष में प्रवेश कर गयी है, इसीलिए ये भाजपाइयों से ज़्यादा, भाजपा सरकार से त्रस्त जनता के लिए हर्ष का विषय है। जनता ने भाजपा के लिए विदाई गीत तैयार कर लिए हैं'। इससे पहले अखिलेश यादव ने आजम खान के मामले में सरकार को घेरा था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में बीजेपी सरकार (BJP government) के 9 साल पूरे हो गए हैं। मोदी सरकार (Modi government) के 9 साल पूरे होने पर विपक्षी दलों के द्वारा ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अब केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, जनता ने भाजपा के लिए विदाई गीत तैयार कर लिए हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने भी सरकार पर निशाना साधा था।

पढ़ें :- Ayodhya Visit : पीएम मोदी का राम नगरी में आज दो घंटे का जानें कैसा है शेड्यूल? रामलला के दर्शन के बाद करेंगे रोड शो

साथ ही केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर 9 सवाल भी पूछे थे। वहीं, अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘भाजपा सरकार दसवें वर्ष में नहीं, अपनी सत्ता के अंतिम वर्ष में प्रवेश कर गयी है, इसीलिए ये भाजपाइयों से ज़्यादा, भाजपा सरकार से त्रस्त जनता के लिए हर्ष का विषय है। जनता ने भाजपा के लिए विदाई गीत तैयार कर लिए हैं’। इससे पहले अखिलेश यादव ने आजम खान के मामले में सरकार को घेरा था।

उन्होंने लिखा था कि, ‘भाजपा राज में झूठे मुक़दमों का सच बाहर आना शुरू हो गया है। जनता पर दबाव डालकर झूठा मुक़दमा करवानेवाले सत्ता की कठपुतली बने भ्रष्ट अधिकारी को तुरंत दंडित करना चाहिए। इस आधार पर मा. आज़म खान साहब की विधानसभा की सदस्यता की भी तत्काल बहाली हो। कोर्ट सत्ता की संलिप्तता की जांच करे’।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...