1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा ने मध्य प्रदेश को दलित अत्याचार का प्रयोगशाला बना रखा है…युवक की हत्या पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे

भाजपा ने मध्य प्रदेश को दलित अत्याचार का प्रयोगशाला बना रखा है…युवक की हत्या पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने ट्वीट कर लिखा कि, मध्य प्रदेश के सागर ज़िले में एक दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। गुंडों ने उसकी मां को भी नहीं बख़्शा। सागर में संत रविदास मंदिर बनवाने का ढोंग रचने वाले प्रधानमंत्री जी मध्य प्रदेश में लगातार होते दलित व आदिवासी उत्पीड़न एवं अन्याय पर चूं तक नहीं करते।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर में एक दलित युवक की हत्या पर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। दलित युवक की हत्या पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने पीएम मोदी (PM Modi) और सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के ख़िलाफ़ अपराधों का रेट सबसे ज़्यादा है, राष्ट्रीय औसत से भी तीन गुना है।

पढ़ें :- मोदी सरकार ने न केवल संविधान ,बल्कि जान पर भी पैदा कर दिया है खतरा : अखिलेश यादव

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने ट्वीट कर लिखा कि, मध्य प्रदेश के सागर ज़िले में एक दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। गुंडों ने उसकी मां को भी नहीं बख़्शा। सागर में संत रविदास मंदिर बनवाने का ढोंग रचने वाले प्रधानमंत्री जी मध्य प्रदेश में लगातार होते दलित व आदिवासी उत्पीड़न एवं अन्याय पर चूं तक नहीं करते। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धो कर अपना गुनाह छुपाने की कोशिश करते हैं।

साथ ही कहा कि, पर भाजपा ने मध्य प्रदेश को दलित अत्याचार का प्रयोगशाला बना रखा है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के ख़िलाफ़ अपराधों का रेट सबसे ज़्यादा है, राष्ट्रीय औसत से भी तीन गुना है। मोदी जी, इस बार मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है, समाज के वंचित व शोषित वर्ग को तड़पाने-तरसाने का जवाब आपको कुछ महीने बाद मिल जाएगा। भाजपा की विदाई निश्चित है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...