HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज:भाजपा नेता किशोर मद्देशिया ने अपनी बेटी का जन्मदिन कुछ इस अंदाज में मनाया

महराजगंज:भाजपा नेता किशोर मद्देशिया ने अपनी बेटी का जन्मदिन कुछ इस अंदाज में मनाया

भाजपा नेता किशोर मद्देशिया ने अपनी बेटी का जन्मदिन कुछ इस अंदाज में मनाया

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

महराजगंज: नौतनवा नगर के भारतीय जनता पार्टी के नेता किशोर मद्धेशिया ने आज अपने 9 वर्षीय पुत्री जो दसवें वर्ष में कदम रखी है। उसका जन्मदिन एक अलग तरह से मनाया जिसका चर्चा नगर मे खूब हो रहा है.कस्बे के वार्ड नंबर 5 परसोहिया मोहल्ले के अंबेडकर नगर में स्थित काली माता मंदिर परिसर में सेवा भारती द्वारा संचालित स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच दीप प्रज्वलित कर केक काटकर बड़े ही सादगी के साथ जन्मदिन मनाया।

पढ़ें :- डिजिटल मंच पर नार्वे में मनाया गया हिन्दी दिवस, प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा-हिन्दी हमारी अस्मिता की पहचान

शुक्रवार की शाम को अंबेडकरनगर के काली मंदिर में संचालित भगिनी निवेदिता बाल शिक्षा संस्कार केंद्र पर किशोर मद्धेशिया नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच अपनी पुत्री स्वास्तिका मद्धेशिया को लेकर पहुंचे और बच्चों के बीच स्वास्तिका ने केक काटा और बच्चों में वितरित किया। इसके पहले स्वास्तिका ने मां काली मंदिर में पूजा अर्चना की और बच्चों में केक बाट कर उनके साथ खाया। बच्चों ने केक काटने के दौरान कहा हैप्पी बर्थडे दीदी। इस दौरान बच्चों की खुशी का ठिकाना ना रहा। केक बिस्किट और टॉफी पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। इसके उपरांत स्वास्तिका ने बच्चों को पढ़ाया भी। वही बच्चों ने राष्ट्रीय गीत और पोयम भी सुनाया.

स्वास्तिका के जन्मदिन कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजेश मणि त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया, संदीप कुमार, सतीश जायसवाल, सभासद अमित यादव, सभासद अनिल मद्धेशिया, सभासद अनिल पटवा, राहुल दुबे, संजय पाठक,आशुतोष त्रिपाठी,बिशाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्ड की महिला पुरुष मौजूद रहे। सभी ने स्वास्तिक बिटिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की.

पढ़ें :- केवल 'मुरली' से काम नहीं चलेगा, बल्कि सुरक्षा के लिए 'सुदर्शन' भी आवश्यक : सीएम योगी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...