1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ बार एसोसिएशन ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

लखनऊ बार एसोसिएशन ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

लखनऊ बार एसोसिएशन (Lucknow Bar Association), लखनऊ ने शुक्रवार को सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (SP Founder Mulayam Singh Yadav) की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर मौजूद अधिवक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव  की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पितकर उन्हें शत-शत नमन किया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। लखनऊ बार एसोसिएशन (Lucknow Bar Association), लखनऊ ने शुक्रवार को सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (SP Founder Mulayam Singh Yadav) की जयंती कौटिल्य विधि भवन में श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर मौजूद अधिवक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव  की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पितकर उन्हें शत-शत नमन किया।

पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

इस अवसर पर उपाध्यक्ष मध्य सुरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट,राजेश सिंह एडवोकेट’, लखनऊ के अध्यक्ष रमेश प्रसाद तिवारी , महामंत्री अज भान सिंह भानू , वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गणि सिंह, उपाध्यक्ष (मध्य) सौरभ शुक्ला , उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) अजय कुमार यादव , संयुकत मंत्री नरेन्द्र कुमार शुक्ला , आशीष राय , जीतेन्द्र सिंह यादव ‘जीतू एड., कोषाध्यक्ष अगिनेश कुमार यादव, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शशेन्द्र प्रताप सिंह, खड़ग बहादुर सिंह , अखिलेश कुमार दीक्षित,अभिषेक सिंह यादव एडवोकेट ,प्रशांत कुमार मिश्रा,विनोद कुमार एडवोकेट शुक्ला एडवोकेट, अंजलि कटियार एडवोकेट,प्रदीप अधिवक्ता,अंकिता मिश्रा एडवोकेट, आरती देवी एडवोकेट ,जूली रावत एडवोकेट , विश्वास कुमार एडवोकेट सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

बता दें कि मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था और 10 अक्टूबर 2022 को हरियाणा के गुरुग्राम में उनका निधन हो गया। यादव 1989 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और फिर 1993 और 2003 में भी उन्होंने इस पद को संभाला। वह देश के रक्षा मंत्री भी रहे।

पढ़ें :- डबल इंजन की डबल टंकी ही जब सारा पैसा कमीशन में खा जाएंगी तो ठेकेदार ऐसी ही ‘जानलेवा टंकिया’ बनाएंगे: अखिलेश यादव

श्री यादव पहले एक शिक्षक थे, लेकिन बाद में शिक्षण कार्य छोड़कर उन्होंने राजनीति में कदम रखा। यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 26 जनवरी 2023 की पूर्व संध्या पर मरणोपरांत उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...