1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या जमीन विवाद में बोले भाजपा सांसद, कहा- अपना चंदा वापस ले…

अयोध्या जमीन विवाद में बोले भाजपा सांसद, कहा- अपना चंदा वापस ले…

हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीद पर सवाल उठाने वालों पर हमला बोला है।  उन्होंने कहा है कि सारे आरोप निराधार है, संजय सिंह और अखिलेश यादव ने यदि राम मंदिर निर्माण में चंदा दिया है तो वे पर्ची दिखाकर अपने चंदे का पैसा वापस ले जा सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीद पर सवाल उठाने वालों पर हमला बोला है।  उन्होंने कहा है कि सारे आरोप निराधार है, संजय सिंह और अखिलेश यादव ने यदि राम मंदिर निर्माण में चंदा दिया है तो वे पर्ची दिखाकर अपने चंदे का पैसा वापस ले जा सकते हैं।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

आपको बता दें, राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा खरीदी गई जमीन पर आप सांसद संजय सिंह व समाजवादी पार्टी (सपा) से पूर्व MLA पवन पांडे ने सवाल खड़े किए हैं। दोनों का आरोप है कि दो करोड़ की भूमि को 10 मिनट में 18.5 करोड़ की कीमत में खरीदा गया। इन आरोपों पर उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि ”जिस पार्टी के मुखिया ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थी और कहा था कि यहां पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहीं पर आज राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है, चंपत राय ने भगवान राम के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है, ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगाना सर्वथा निराधार होता है।”

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जो भी चंदा दिया हो तो उसका हिसाब ले सकते हैं या रसीद दिखाकर चंदा वापस ले सकते हैं और अखिलेश यादव के जिस शख्स ने आरोप लगाया है वह भी रसीद दिखाकर अपना डोनेशन वापस ले सकते हैं.

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...