1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा को आज वंदे मातरम् की याद आई, कांग्रेस के रग-रग में बसा है वंदे मातरम् : प्रमोद तिवारी

भाजपा को आज वंदे मातरम् की याद आई, कांग्रेस के रग-रग में बसा है वंदे मातरम् : प्रमोद तिवारी

वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी (Congress MP Pramod Tiwari) ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में जब कांग्रेस अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रही थी तब भाजपा अंग्रेज़ों का साथ दे रहा था। हम यहां वंदे मातरम अंग्रेज़ों के खिलाफ गा रहे थे और भाजपा अंग्रेज़ों के समर्थन में खड़ी हुई थी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी (Congress MP Pramod Tiwari) ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में जब कांग्रेस अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रही थी तब भाजपा अंग्रेज़ों का साथ दे रहा था। हम यहां वंदे मातरम अंग्रेज़ों के खिलाफ गा रहे थे और भाजपा अंग्रेज़ों के समर्थन में खड़ी हुई थी। आज उनको वंदे मातरम की याद आ गई है। वंदे मातरम तो हमारे रग-रग में बसा है। कांग्रेस के सम्मेलन और अधिवेशन वंदे मातरम से शुरू होते रहे हैं। वंदे मातरम पर चर्चा के लिए हम हमेशा तैयार हैं।

पढ़ें :- BJP government UP: सीएम योगी बोले-नौ वर्षों में प्रदेश में 9 लाख से अधिक दी है सरकारी नौकरी

हमें क्या बोलना है क्या नहीं किरेन रिजिजू जी आप इसकी चिंता न करें?

पढ़ें :- 'तेजस्वी यादव पहले अपने घर में झांक लें...' जेडीयू नेता ललन सिंह ने 'हॉर्स ट्रेडिंग' के आरोपों पर किया पलटवार

उन्होंने आगे कहा कि जहां तक चुनाव सुधार की बात है लोकसभा में तारीख तय हो गई है जब ये सरकार कार्य मंत्रणा समिति में इसे लेकर आएंगे तो हम बाकि बाते करे लेंगे, हमें क्या बोलना है क्या नहीं किरेन रिजिजू जी आप इसकी चिंता न करें? देश आज जान चुका है कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी करती है कि नहीं। उसी प्रेरणा से हमारे सेशन हुए, हम सिर झुकाकर कहते हैं कि अब 150 साल बाद इस पर चर्चा होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...