HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BJP ST मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव घायल, अगरतला लौटते वक्त हुआ हमला

BJP ST मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव घायल, अगरतला लौटते वक्त हुआ हमला

भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP ST Morcha National President) समीर उरांव खोवाई (Sameer Oraon  Khowai ) पर कथित तौर पर हमले की सूचना है। बताया जा रहा है कि वे अगरतला लौट रहे थे, उस वक्त उन पर टिपरा मोथा समर्थकों ने हमला कर दिया। इस घटना में वो घायल हो गए हैं। हालांकि उनकी अभी हालत ठीक बताई जा रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP ST Morcha National President) समीर उरांव खोवाई (Sameer Oraon  Khowai ) पर कथित तौर पर हमले की सूचना है। बताया जा रहा है कि वे अगरतला लौट रहे थे, उस वक्त उन पर टिपरा मोथा समर्थकों ने हमला कर दिया। इस घटना में वो घायल हो गए हैं। हालांकि उनकी अभी हालत ठीक बताई जा रही है।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP ST Morcha National President) समीर उरांव खोवाई (Sameer Oraon  Khowai ) पर त्रिपुरा में बरमुरा से अगरतला लौटते वक्त टिपरा मोथा समर्थकों द्वारा कथित रूप से हमला किया गया। इस घटना में वे घायल हो गए। हमले के वक्त पार्टी नेता भी उनके थे। वे बैठक कर अगरतला लौट रहे थे।

कौन हैं टिपरा मोथा?

त्रिपुरा के शाही परिवार के वंशज और क्षेत्रीय दल टिपरा मोथा के नेता देबबर्मा राष्ट्रीय दलों पर टिपरासा आदिवासियों को गुमराह करने और अत्याचार करने का आरोप लगाते रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उन्होंने हाल ही में बयान दिया था कि बीते सत्तर सालों में हमें विधायक, मंत्री और सांसद मिले हैं, लेकिन हमारा हक नहीं मिला। अब मुझे टिपरासा आंदोलन  (Tiprasa Movement) का नेतृत्व करना होगा। चाहे मैं जीतूं या हारूं।

पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...