1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP अपनी नाकामी छुपाना चाहती है, सफेद टेबल पर बैठकर मुख्यमंत्री बोलते हैं केवल झूठ: अखिलेश यादव

BJP अपनी नाकामी छुपाना चाहती है, सफेद टेबल पर बैठकर मुख्यमंत्री बोलते हैं केवल झूठ: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा, आज हम सब लोग डॉ राम मनोहर लोहिया को नमन करते हैं। नाइंसाफी और गैर बराबरी के खिलाफ डॉ लोहिया ने जीवनभर संघर्ष किया। हम संकल्प लेते हैं कि डॉ लोहिया के सप्त क्रांति के आंदोलन को जन-जन तक पहुंचा कर PDA समाज को आर्थिक और सामाजिक सम्मान दिलाने का काम करेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा, आज हम सब लोग डॉ राम मनोहर लोहिया को नमन करते हैं। नाइंसाफी और गैर बराबरी के खिलाफ डॉ लोहिया ने जीवनभर संघर्ष किया। हम संकल्प लेते हैं कि डॉ लोहिया के सप्त क्रांति के आंदोलन को जन-जन तक पहुंचा कर PDA समाज को आर्थिक और सामाजिक सम्मान दिलाने का काम करेंगे।

पढ़ें :- Middle East War : राज्यसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ,बोले- 'पीएम मोदी स्थिति पर रख रहे हैं कड़ी नजर, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता'

उन्होंने आगे कहा, बीजेपी अपनी नाकामी छुपाना चाहती है, सफेद टेबल पर बैठकर मुख्यमंत्री केवल झूठ बोलते हैं। उत्पीड़न, अन्याय उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहा है। उन अधिकारियों को सरकार जिम्मेदारी दे रही है जो उनकी मनमर्जी का काम करें, उनको पॉलिटिकल लाभ पहुंचाएं।

सपा अध्यक्ष ने आगे कहा, डॉ लोहिया के नाम पर यह पार्क नेताजी के समय में बना था और यह पार्क पहला उदाहरण था जिसमें एक भी पेड़ काटा नहीं गया था। इस सरकार में तो केवल काम कैसे बर्बाद किया जाए वह कोशिश चलती है। साथ ही कहा, भारतीय जनता पार्टी के पास सब फर्जी आंकड़े हैं, उनके आंकड़े मानोगे तो डूब जाओगे। हमारे यहां भी घुसपैठिए हैं यूपी में, मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के हैं, वो तो भारतीय जनता पार्टी में भी घुसपैठिए हैं।

साथ ही कहा, जाति को लेकर चिंता का विषय है। डॉ लोहिया ने भी कहा था कि जाति तोड़ो और जाति खत्म हो, बाबा साहब ने जाति को लेकर कानून तक बना दिया, लेकिन आज भी हम लोगों को जाति के आधार पर भेदभाव देखना पड़ रहा है।

 

 

पढ़ें :- Parliament Budget Session : संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल से , लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर हंगामे के आसार

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...