1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शिवपाल को राज्यसभा और बेटे आदित्य को जसवंतनगर से मैदान में उतारेगी भाजपा!

शिवपाल को राज्यसभा और बेटे आदित्य को जसवंतनगर से मैदान में उतारेगी भाजपा!

उत्तर प्रदेश  (Uttar Pradesh) की राजनीति का तापमान​ विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly elections 2022) के बाद भी बढ़ता जा रहा है। सपा से गठबंधन के बाद भी प्रसपा चीफ शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) की उपेक्षा होती रही। इसके बाद से ही कहा जाने लगा है कि शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश  (Uttar Pradesh) की राजनीति का तापमान​ विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly elections 2022) के बाद भी बढ़ता जा रहा है। सपा से गठबंधन के बाद भी प्रसपा चीफ शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) की उपेक्षा होती रही। इसके बाद से ही कहा जाने लगा है कि शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

चर्चा है कि उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से भी मुलाकात की थी। इसके बाद बुधवार शाम उन्होंने सीएम योगी (CM Yogi) से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद से ही उनके भाजपा (BJP) में जाने की चर्चाएं तेज हो गईं थीं।

इस बीच कहा जा रहा है कि भाजपा (BJP) में शामिल होने के बाद ​शिवपाल यादव (Shivpal Yadav)  को राज्यसभा भेजा सकता है, जबकि उनके बेटे आदित्य यादव को जसवंतनगर से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि, शिवपाल यादव (Shivpal Yadav)  चुनाव में बेटे के लिए भी टिकट चाहते थे लेकिन अखिलेश इस पर राजी नहीं हुए। कहा जा रहा है कि, वह बेटे के भविष्य को लेकर भी चिंतित हैं। ऐसे में वो भाजपा में शामिल होकर बेटे की राजनीति में सेट कर सकते हैं।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...