HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कई राज्यों में बढ़ा है भाजपा का जनाधार, इंडी गठबंधन से ज्यादा है भाजपा की सीटें : स्वाती सिंह

कई राज्यों में बढ़ा है भाजपा का जनाधार, इंडी गठबंधन से ज्यादा है भाजपा की सीटें : स्वाती सिंह

जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुना है। उड़ीसा, केरल जैसे राज्य में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास जताया है। आज भी इंडी गठबंधन से ज्यादा सिर्फ भाजपा की सीटें हैं। लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुना है। उड़ीसा, केरल जैसे राज्य में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास जताया है। आज भी इंडी गठबंधन से ज्यादा सिर्फ भाजपा की सीटें हैं। लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। ये बातें पूर्व मंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेता स्वाती सिंह ने कही।

पढ़ें :- Farmer's murder: खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि कांग्रेस को खुद भरोसा नहीं था कि उसको 99 सीटें मिल जाएंगी। इस कारण वह इतनी सीटों पर ही जश्न मना रही है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता बेस्ड पार्टी है। उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यहां हर कार्यकर्ता अपने लिए नहीं, देश की प्रगति के लिए कार्य करता है। मैं स्वयं तीन सप्ताह तक उड़िसा में रही और वहां पर जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास जताया। किसी व्यक्ति से बात करने पर वहां उत्साह देखते बनता था।

स्वाती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं कह चुके हैं कि अब भारत विकसित की ओर अग्रसर है। इसे कोई रोक नहीं सकता। हम पांच साल तक और लगन और मेहनत के साथ भारत की प्रगति के लिए काम करेंगे। हर गरीब के जीवन स्तर को सुधारने के लिए भाजपा कृत संकल्पित है। हर जन कल्याणकारी योजनाएं नियमित रूप से चलती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि तमाम झूठ का सहारा लेकर विपक्ष ने अपने काले कारनामों पर चुनाव में पर्दा डालने की कोशिश की। संविधान के विपरित काम करने वाली कांग्रेस ने भाजपा को संविधान विरोधी बताने के लिए झूठ बोलते रहे, लेकिन जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास जताया और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए मेंडेड दिया है।

पढ़ें :- एनकाउंटर करना और नफरत को बढ़ावा देना इस सरकार के काम करने का नया तरीका : अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...