1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता का भाजपा ने काटा टिकट, ये रही वजह

कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता का भाजपा ने काटा टिकट, ये रही वजह

भारतीय जनता पार्टी ने उन्नाव के फतेहपुर चौरासी से घोषित जिला पंचायत सदस्य संगीता सेंगर का टिकट काट दिया है। बता दें कि उन्नाव की चार सीटों से विभिन्न दलों से विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर उन्नाव की निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उन्नाव के फतेहपुर चौरासी से घोषित जिला पंचायत सदस्य संगीता सेंगर का टिकट काट दिया है। बता दें कि उन्नाव की चार सीटों से विभिन्न दलों से विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर उन्नाव की निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

भाजपा ने इस बार उनको एक बार फिर टिकट दिया था। जिसके बाद से पार्टी में ही विरोध के सुर उठने लगे थे। भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने दूसरे चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों की शनिवार को कानपुर में समीक्षा की थी। इसी दौरान प्रत्याशियों के नाम पर भी चर्चा होने लगी।

पार्टी में लगातार विरोध को देखते हुये भाजपा ने संगीता का टिकट काट दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संगीता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी नहीं हैं। संगीता के पति कुलदीप सेंगर माखी कांड में बलात्कार और पीड़िता के पिता की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...