HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए आश्चर्य का विषय, स्थापना दिवस पर बोले सीएम योगी

भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए आश्चर्य का विषय, स्थापना दिवस पर बोले सीएम योगी

भारतीय जपता पार्टी (Bharatiya Janata Party) आज अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। 42वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य नेता मौजूद थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

BJP Foundation Day: भारतीय जपता पार्टी (Bharatiya Janata Party) आज अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। 42वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य नेता मौजूद थे।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए आश्चर्य का विषय है। ये यात्रा बहुत कुछ कह देती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना का उद्देश्य यही था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं, हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का काम करना है।

साथ ही उन्होंने कोरोना संकट काल का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम मोदी सरकार ने किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...