1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा की वोट चोरी अब ले चुकी है जानलेवा रूप, काम के भार से BLO और Polling Officers आत्महत्या करने पर मजबूर: खरगे

भाजपा की वोट चोरी अब ले चुकी है जानलेवा रूप, काम के भार से BLO और Polling Officers आत्महत्या करने पर मजबूर: खरगे

देश के कई राज्यों में इन दिनों विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासत सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्षी दल के नेताओं की तरफ से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस प्रक्रिया पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, हड़बड़ी में… बिना प्लॉनिंग के जबरन SIR लागू करना नोटबंदी और कोरोना लॉकडाउन की याद दिलाता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में इन दिनों विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासत सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्षी दल के नेताओं की तरफ से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस प्रक्रिया पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, हड़बड़ी में… बिना प्लॉनिंग के जबरन SIR लागू करना नोटबंदी और कोरोना लॉकडाउन की याद दिलाता है।

पढ़ें :- केजरीवाल के बरी होने पर कपिल सिब्बल का बीजेपी पर सीधा वार, बोले- ‘जेल भेजो, सरकार गिराओ और चुनाव जीतो’, CBI-ED सरकार का हथियार

मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा की वोट चोरी अब जानलेवा रूप ले चुकी है। काम के भार से BLO और Polling Officers आत्महत्या करने पर मजबूर है। मेरी हर एक परिवार, जिसने अपनों को खोया है, उनको गहरी संवेदनाएं। ज़मीनी हकीकत के मुताबिक़ ये संख्या रिपोर्टों से कहीं अधिक है, जो बेहद चिंताजनक है। इन परिवारों को न्याय कौन दिलाएगा?

भाजपा चोरी की सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त है और चुनाव आयोग मूक दर्शक बने तमाशा देख रहा है। हड़बड़ी में… बिना प्लॉनिंग के जबरन SIR लागू करना नोटबंदी और कोरोना लॉकडाउन की याद दिलाता है।

उन्होंने आगे लिखा, सत्ता का दुरुपयोग कर संस्थानों से आत्महत्या करवाना, संविधान की धज्जियां उड़ाना और लोकतंत्र को दुर्बल बनाना भाजपा की सत्ता की भूख का नतीजा है। अब बस ! अगर अभी भी हम नहीं जागे तो लोकतंत्र के आखरी स्तंभों को गिरने से कोई नहीं बचा सकता। जो लोग SIR और वोट चोरी पर चुप हैं वो इन निर्दोष BLOs की मृत्यु के कसूरवार है। आवाज़ उठाइए, लोकतंत्र बचाइए।

 

पढ़ें :- दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को धीरे-धीरे ऐसी दिशा में धकेला जा रहा, जहां असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साज़िश बताया जा रहा: राहुल गांधी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...