1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ब्लॉक प्रमुख चुनाव: बीडीसी सदस्य को उठाने पर जेठ ने किया विरोध, दबंगों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या, भाजपा नेता पर आरोप

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: बीडीसी सदस्य को उठाने पर जेठ ने किया विरोध, दबंगों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या, भाजपा नेता पर आरोप

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव के लिए नामांकन के दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई। बहराइच जिले में महिला बीडीसी सदस्य को उठाकर ले जाने पर बवाल हो गया। वहीं, महिला बीडीसी को ले जाने के विरोध में जेठ की बंदूक की बट से पीटकर हत्या कर दी गयी। वहीं, इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है ​कि इस घटना का मुख्य आरोपी भाजपा प्रत्याशी का पति है। घटना के समय उसके साथ सरकारी गनर भी था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

By शिव मौर्या 
Updated Date

बहराइच। उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव के लिए नामांकन के दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई। बहराइच जिले में महिला बीडीसी सदस्य को उठाकर ले जाने पर बवाल हो गया। वहीं, महिला बीडीसी को ले जाने के विरोध में जेठ की बंदूक की बट से पीटकर हत्या कर दी गयी। वहीं, इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है ​कि इस घटना का मुख्य आरोपी भाजपा प्रत्याशी का पति है। घटना के समय उसके साथ सरकारी गनर भी था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

जानकारी के अनुसार, बहराइच जिले के दीनापुरवा गांव में देर रात महिला बीडीसी सदस्य को उठाकर ले जाने की कोशिश की गई। यहां पर भाजपा प्रत्याशी सरिता यज्ञसैनी ब्लॉक प्रमुख की दावेदार हैं। बीती रात लगभग दो बजे बीडीसी सदस्य यदुराई देवी पत्नी सुंदर लाल के घर में भाजपा प्रत्याशी के प्रति सुधीर यज्ञसैनी सरकारी गनर व अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।

वहां पर  महिला बीडीसी को उठाकर ले जाने लगे। जिसका विरोध परिजनों ने किया। विरोध के दौरान काफी हंगामा हुआ। मौके पर बवाल की स्थिति पैदा हो गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मामला तूल पकड़ता देख भाजपा प्रत्याशी के पति बीडीसी को जबरन ले जाने लगे। जिसमें मारपीट शुरू हो गई।

महिला बीडीसी सदस्य को ले जाने का विरोध करने पर मारपीट में महिला बीडीसी सदस्य के जेठ मायाराम पुत्र बराती के ऊपर बंदूक की बट से हमला कर दिया गया। जिससे घटनास्थल पर ही जेठ की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने भाजपा की ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के पति समेत चार लोगों को नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।

 

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...