1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ब्लॉक प्रमुख चुनाव: कहीं गोलियां चली तो कही हांथो से छीने गये पर्चे,पत्रकारों पर भी हमले की खबर

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: कहीं गोलियां चली तो कही हांथो से छीने गये पर्चे,पत्रकारों पर भी हमले की खबर

उत्तर प्रदेश में आज ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए नामांकन चल रहा है। इस बीच प्रदेश के कई जिलों से हंगामे,गोलियां और पत्थर चलने, पर्चा छीने जाने तथा पत्रकारों पर भी हमलों जैसी दर्जनों घटनायें सामने आई है। कन्नौज में ABP न्यूज के पत्रकार को मारा गया, एटा में AAJ TAK के पत्रकार को ऐसे पीटा कि उनका हाथ फट गया।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए नामांकन चल रहा है। इस बीच प्रदेश के कई जिलों से हंगामे,गोलियां और पत्थर चलने, पर्चा छीने जाने तथा पत्रकारों पर भी हमलों जैसी दर्जनों घटनायें सामने आई है। कन्नौज और एटा में पत्रकारों के साथ भी मारपीट की गई जिसमे पत्रकारों के चोटिल होने की खबर है। इसी दौरान सपा के वरिष्ठ नेता और डुमरियागंज के पूर्व विधानसभा सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय भी अपने प्रत्याशी का नामांकन पत्र ले के जा रहे थे। उसी दौरान उनसे भी फार्म को छीनने का प्रयास किया गया। हम आपको बताते है ये घटनायें प्रदेश में कहॉं कहॉं हुई। आपको बतां दे कि आज प्रदेश भर में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन किये जा रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव 10 जूलाई को होंगे।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

सीतापुर:

सबसे पहला खबर सीतापुर जिले से आया। जहां निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी पर्चा भर रहीं थी। वो कमलापुर के कसमांडा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नमांकन कर रहीं थी। इस दौरान वहां के विपक्ष के लोगो से विवाद हो गया। जिसमें जम के गोलियां चली, हथगोले फेंके गये। जिसमें दो लोगो को गोली लगी और कई लोग घायल हो गये।

ललितपुर:

ललितपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी खुलआम देखने को मिली। जहां उन्होंने विपक्ष के प्रत्याशी से पर्चा छीनने का प्रयास किया।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

झांसी:

झांसी जिले में सपा और भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जम कर बवाल हुआ। जिसमें दोनो ओर से जमकर पत्थरें और इंटे चले।

लखीमपुर:

लखीमपुर जिले में सपा के प्रत्याशी विरेंद्र सिंह वीरु का पर्चा छीन कर के भगा दिया गया। सपा प्रत्याशी ने काफी देर तक पुलिस से गुहार लगाई। लेकिन उनकी एक न सुनी गई। पर्चा छीनने का आरोप भाजपा के प्रत्याशी रविंद्र सिंह पर लगा है।

महराजगंज:

पढ़ें :- Loksabha Election 2024: कौशांबी में BSP ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, जनता को बांटे पैसे, वीडियो वायरल

महराजगंज सदर ब्लॉक प्रमुख के लिए घमासान। भाजपा चेयरमैन की बहू को नहीं मिला टिकट। चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल जताया विरोध। सपा के साथ मिलकर चेयरमैन ने जताया विरोध। BJP प्रत्याशी को नामांकन पत्र लेने में डाला बाधा।

अम्बेडकर नगर:

टांडा ब्लॉक परिसर नामांकन केंद्र में बवाल। MLA लालजी वर्मा के साथ धक्का मुक्की। लालजी वर्मा के हाथ से पर्चा छीनने का आरोप। बीजेपी प्रत्याशी पर पर्चा छीनने का आरोप। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में पर्चा छीना। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

बस्ती:

गौर ब्लॉक में बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज। बीजेपी प्रत्याशी जटा शंकर शुक्ल को पुलिस ने ब्लॉक से खदेड़ा। पूर्व प्रमुख महेश सिंह समर्थक और बीजेपी समर्थको ने तनाव। पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था, नामांकन के लिए चल रही तनातनी।

सिद्धार्थनगर:

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पर हमला। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पान्डेय पर हमला। माता प्रसाद पान्डेय ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी का परचा दाखिला कराने पहुचे थे, उनके हाथ से पर्चा छीना गया। पुलिस मामले की जाँच में जुटी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...