1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. BMW iX2 electric crossover : कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर BMW iX2 से पर्दा उठा, देगी 449 km की रेंज

BMW iX2 electric crossover : कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर BMW iX2 से पर्दा उठा, देगी 449 km की रेंज

बीएमडब्ल्यू ने अपनी बहुप्रतीक्षित कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर iX2 से पर्दा उठा दिया है। यह इलेक्ट्रिक कार एक ही वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

BMW iX2 electric crossover : बीएमडब्ल्यू ने अपनी बहुप्रतीक्षित कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर iX2 से पर्दा उठा दिया है। यह इलेक्ट्रिक कार एक ही वेरिएंट में उपलब्ध होगी। नई iX2 दूसरी पीढ़ी की बीएमडब्ल्यू X2 पर आधारित है। महीने के अंत में टोक्यो में जापान मोबिलिटी शो में कंपनी BMW iX2 की सार्वजनिक शुरुआत करेगी।

पढ़ें :- Kawasaki Offer : कावासाकी इंडिया ने बाइक्स पर  दिया शानदार ऑफर, बचत का उठाएं लाभ

BMW iX2 की अगले साल मार्च में बिक्री शुरू होगी। इसके बाद इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला ऑडी Q4 स्पोर्टबैक ई-ट्रॉन, मर्सिडीज-बेंज EQA और वोल्वो C40 रिचार्ज से होगा।

BMW iX2 दिखने में X2 जैसी है। हालांकि इसमें X2 की वर्टिकल स्लैट के साथ रेडिएटर ग्रिल की बजाय क्लोज्ड ग्रिल दी गई है। इसके अलावा इसमें LED हेडलैंप, टेल लाइट्स के साथ नए डिजाइन के अलॉय व्हील मिलते हैं। इसके केबिन में सिंगल ग्लास पैनल से जुड़ा 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...